फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Women rejoiced in the Teej festival, Sakshi became the Teej Queen

Bijnor News: तीज महोत्सव में झूमीं महिलाएं, साक्षी बनीं तीज क्वीन

Fri, 25 Jul 2025 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 25 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Women rejoiced in the Teej festival, Sakshi became the Teej Queen
एनएसएस क्लब बिजनौर सिटी के हरियाली तीज के कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं स्रोत संगठन
बिजनौर। एलएनएस क्लब बिजनौर सिटी की ओर से शुक्रवार को हरियाली तीज कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में साक्षी कौशल को तीज क्वीन चुना गया। वहीं तीज क्वीन प्रतियोगिता में प्रतिमा सिंह गर्ग द्वितीय व प्रतिमा गर्ग तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिलाएं रंग बिरंगे कपड़े पहनकर और हाथों में सुंदर मेंहदी सजाकर पहुंचीं। नीता अग्रवाल, रूपाली, नेहा राणा, नीता स्वरूप, विद्या चौधरी, रीना अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल आदि महिलाओं ने सावन के गीत गाए और खूब नृत्य किया। साथ ही घेवर की मिठास का भी आनंद लिया। कार्यक्रम में चूड़ी सजाने की प्रतियोगिता में ममता अग्रवाल प्रथम, नीता स्वरूप व शोभा द्वितीय, कमला व साक्षी तृतीय रहीं। क्लब अध्यक्ष मीनू गोयल ने सभी को तीज की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर रचना पाल, शशिप्रभा, पूर्व डीसीपी रश्मि गुप्ता, वंदना खन्ना, शालू गुप्ता, चुनमुन, साक्षी गोयल, कीर्ति थापन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

उधर, बिजनौर में उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की ओर से शुक्रवार को हरियाली तीज उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का संयोजन और संचालन जिला अध्यक्ष रुचिता सिंह ने किया। शिक्षिकाओं ने तीज व झूले पर गाये जाने वाले लोक गीत व नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। महिलाओं के इस कार्यक्रम में सदर विधायक सुची चौधरी और पालिका चेयरपर्सन इंदिरा सिंह के साथ साथ अन्य महिलाओं ने तीज के कार्यक्रम का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed