{"_id":"5fca80398ebc3ecf997c9952","slug":"woman-and-child-riding-bike-die-due-to-truck-collision-dhampur-news-mrt5140933147","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला व बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला व बच्चे की मौत
विज्ञापन
08ड्ढ धामपुर सीएचसी में हादसे के बाद जमा लोगों की भीड़। यह फाइल नंबर एक के फोटो है।
- फोटो : DHAMPUR
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला व बच्चे की मौत
धामपुर। नहटौर मार्ग पर बाइक और ट्रक की टक्कर में बाइक सवार गर्भवती महिला और उसके दो वर्षीय पुत्र की कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। जबकि चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक अफजलगढ़ का बताया गया है।
नहटौर के मोहल्ला छीपियान निवासी संजीव कुमार सैनी अपनी चार माह की गर्भवती पत्नी प्रीति उर्फ भूरी (28 साल) व अपने दो साल के पुत्र नकुल के साथ पत्नी को धामपुर में एक निजी अस्पताल से दवाई दिलवाने के लिए बाइक से आ रहा था। धामपुर में ओवर ब्रिज पर पिंडदान स्थल के निकट पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके कारण संजीव, उसकी पत्नी प्रीति उर्फ भूरी व दो साल का पुत्र नकुल गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रीति, नकुल और घायल संजीव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्रीति और उसके पुत्र नकुल की मृत घोषित कर दिया। जबकि संजीव को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेजा गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रक को कब्जे में ले लिया है। जबकि हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। कोतवाल का कहना है कि पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है। मुकदमा कायम कर कार्रवाई होगी।

08ड्ड धामपुर सीएचसी में विलाप करते मृतका के परिजन।- फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन