फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Bodies of Woman and Man Found in Ganga During Search for Elderly Man

बिजनौर: गंगा में मिले महिला और पुरुष के शव, बुजुर्ग की तलाश कर रहे गोताखोरों ने पुलिस को दी सूचना

Thu, 17 Sep 2026 03:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 17 Sep 2026 03:17 PM IST
सार

बिजनौर में बुजुर्ग की तलाश कर रहे गोताखोरों को गंगा में महिला और पुरुष के दो शव मिले। दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

विज्ञापन
Bijnor: Bodies of Woman and Man Found in Ganga During Search for Elderly Man
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में गंगा में महिला और पुरुष के दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। बृहस्पतिवार को दारानगरगंज क्षेत्र में गंगा में बुजुर्ग की तलाश कर रहे गोताखोरों को दोनों शव दिखाई दिए। गोताखोरों ने शवों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी तक दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


बुजुर्ग की तलाश में जुटे थे गोताखोर
बिजनौर बैराज से पिछले दिनों एक बुजुर्ग व्यक्ति ने गंगा में छलांग लगा दी थी। इसके बाद से ही गोताखोरों को उसकी तलाश में लगाया गया था। गोताखोर दारानगरगंज क्षेत्र में गंगा में बुजुर्ग की तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जज रवि कुमार दिवाकर ने फैसले में लिखा-न्यायाधीश के साथ अन्याय हो तो वह कहां जाए? 97 पत्रावलियों पर उठाए सवाल 

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा में दिखाई दिए दो शव 
बृहस्पतिवार को तलाश के दौरान गोताखोरों को गंगा में दो शव दिखाई दिए। दोनों को बाहर निकालने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया।

दोनों की पहचान नहीं हो सकी 
पुलिस के अनुसार, एक शव पुरुष का और दूसरा महिला का है। दोनों की पहचान कराने के लिए काफी प्रयास किए गए, लेकिन अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लापता लोगों की जानकारी भी जुटा रही है, ताकि शवों की पहचान कराई जा सके।

पीएम के लिए भेजे गए शव
सीओ सिटी अभय कुमार पांडे ने बताया कि दोनों शवों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों शव गंगा में पीछे की ओर से बहकर आने की बात सामने आ रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लापता लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed