{"_id":"61bb8a0a153e1a503027a469","slug":"winter-strike-the-temperature-reached-1-6-degree-bijnor-news-mrt569387541","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी का वार, 1.6 डिग्री पहुंचा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी का वार, 1.6 डिग्री पहुंचा तापमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी का वार, 1.6 डिग्री पहुंचा तापमान
बिजनौर। बृहस्पतिवार इस सर्दी का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। सुबह के समय तो हाड़ कंपा देने वाली ठंड रही। कोहरे से ठंड का प्रकोप और बढ़ा रहा। सुबह के समय धूप निकलने से थोड़ी राहत रही, लेकिन सर्दी का असर शाम तक बना रहा। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
जिले में अब तक सर्दी का कोई ज्यादा असर नहीं दिख रहा था, लेकिन दो दिन से ठंड का असर एकदम से बढ़ गया है। बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस था, जो बृहस्पतिवार को गिरकर 1.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बुधवार को सुबह के समय कोहरा छाया रहा और हाड़ कंपाने वाली ठंड रही। सड़कों पर घूमने या दूसरे कामों के लिए बाहर निकले लोगों का ठंड से बुरा हाल रहा। खेतों में सवेरे काम करने गए किसानों का सर्दी से बुरा हाल रहा। उन्होंने काफी देर तक पत्ती जलाकर तापकर खुद को सर्दी से बचाया। हालांकि सूरज सुबह करीब साढ़े नौ बजे ही निकल गया। कोहरा छंटने और धूप निकलने से सर्दी से राहत तो मिली, लेकिन उसका असर कम नहीं हुआ।
बच्चों और बुजुर्गों को ऐसे बचाएं
- बिना काम के रजाई या कमरों से न निकालें।
- पीने में गरम या गुनगुना पानी लें।
- ठंडी चीजें बिल्कुल न खाएं।
- किसी को वायरल है तो उसे बच्चों से दूर रखें।
धूम्रपान और शराब से रहें दूर
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. एचएम गुप्ता के अनुसार बुजुर्गों और दिल के मरीजों को सर्दी में विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। सर्दी में धूम्रपान, शराब के सेवन, चिकनाई व वसा युक्त खाने से बचना चाहिए। अपने चिकित्सक के संपर्क में रहें और परेशानी में आराम न होने पर तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से सलाह लें। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कपिल राठी के अनुसार बच्चों के खानपान और गरम कपड़ों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। बच्चों की माताएं भी अपना ध्यान रखें और सर्दी से बचकर रहें।