फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Will make a new state of new India: Yogi

देश को नाम देने वाले सम्राट भरत की कर्मस्थली रहा है बिजनौर : योगी

Sun, 04 Sep 2022 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Will make a new state of new India: Yogi
बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिजनौर के नौजवानों को रोजगार उपलब्ध हो, वह तरक्की पथ पर चलें, इसके प्रयास किए जा रहे हैं। सभी परिवारों की मैपिंग कराई जा रही है। जिन परिवारों में रोजगार नहीं है, ऐसे हर परिवार में रोजगार देने का काम किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बनेगा।
विज्ञापन

सीएम योगी ने जनसभा के मंच से ही 235 करोड़ की 116 परियोजनाओं का बटन दबाकर शिलान्यास और लोकार्पण किया। साथ ही हर परिवार को रोजगार देने के बात कहते हुए युवाओं को साधने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि बिजनौर-मुरादाबाद फोरलेन हाईवे का काम 208 करोड़ की लागत से पूरा कराया जा चुका है। जिले में करोड़ों रुपयों से अन्य मार्गों का चौड़ीकरण आदि कार्य कराया गया है। रोजगार और सांस्कृतिक विरासत ही नहीं बल्कि उद्योगों पर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोकस रहा। उन्होंने चीनी मिलों के पुनरोद्धार की बात कही। उन्होंने कहा कि उद्योग, एमएसएमई, ओडीओपी और विकास कार्यों की प्राथमिकता पर सरकार काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी।
विज्ञापन

विरासत पर करनी चाहिए गौरव की अनुभूति
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजा दुष्यंत और शकुंतला के पुत्र भरत के नाम पर देश का नाम भारत पड़ा है। बिजनौर के वासी बड़े सौभाग्यशाली हैं कि भरत की जन्म भूमि व कर्म स्थली उनका जनपद रहा है। उन्होंने कहा कि महात्मा विदुर की नीति भारत के मार्गदर्शन के रूप में कार्य करती हैं। देश की विरासत पर गौरव की अनुभूति करनी चाहिए। ऐसा करने वाला समाज कभी पिछड़ नहीं सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी संस्कृति का प्रतीक
सीएम योगी ने कहा कि मालन नदी के पुनरोद्धार का कार्य चल रहा है, भारत की नदी संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नदी को मां तुल्य सम्मान देना चाहिए। मालन नदी के पुनरोद्धार के लिए जन सहयोग भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऋषि कण्व का आश्रम मालन नदी के किनारे पर है। बिजनौर में ही महात्मा विदुर ने कुटिया बनाकर हस्तिनापुर को आइना दिखाने काम किया। कहा कि कोटद्वार के पास कण्व आश्रम में भरत का लालन पोषण हुआ।
लाभार्थियों को सौंपे चेक
बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चैक, चाबी व स्वीकृति पत्र वितरित किये गये। कन्या सुमंगला योजना की गुंजन व सचिता वर्मा को डेमो चेक, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की छवि, स्वेता, दिव्या, अक्षिता को 12-12 हजार के चेक दिए। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेन्डर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत रेशमा व सहदेव, मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना में सीता देवी व गीता को पांच-पांच लाख के चेक दिए गए।

पीएम आवास की चाबी दी
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत ममता देवी व दीपिका, पिंकी, संगीता, उषा व जयबुननिशा को आवास की चाबी दी गई। आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड के युधिष्ठिर व नदीम अहमद को आयुष्मान कार्ड, नमामि गंगा प्रेरणा संकुल समिति के अनीता व रिता को तीन करोड़ का डेमो चेक दिया गया। स्वरोजगार योजना के निमिष गर्ग को 25 लाख रुपये का डेमो चेक व सौरभ भारद्वाज को दस लाख रुपये का चेक दिया गया।

बिजनौर में नई पुलिस लाइन के पास भाजपा की जनसभा में लाभार्थी महिला को आवास की चाबी सौंपते सीएम योग?

बिजनौर में नई पुलिस लाइन के पास भाजपा की जनसभा में लाभार्थी महिला को आवास की चाबी सौंपते सीएम योग?- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed