फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wife, mother-in-law and Sali arrested in Rohit suicide case

Bijnor News: रोहित सुसाइड केस में पत्नी, सास और साली गिरफ्तार

Fri, 07 Feb 2025 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Wife, mother-in-law and Sali arrested in Rohit suicide case
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र में हुए रोहित सुसाइड कांड में गिरफ्तार पत्नी सास और सालीश्रोत पुलिस
-पत्नी और ससुरालियों के उत्पीड़न से तंग आकर रोहित ने लगा ली थी फांसी
विज्ञापन

- आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने किया चालान




संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। रोहित सुसाइड केस में पुलिस ने उसकी पत्नी प्रीति, सास पुष्पा देवी और साली नैना उर्फ रीता को गिरफ्तार कर लिया है। आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने तीनों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

रविवार की रात गांव मुढाल के रहने वाले रोहित (25) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो बनाई और सुसाइड नोट भी लिखा था। सुसाइड में उसने जिक्र किया कि उसकी पत्नी प्रीति को उसका चेहरा नहीं दिखाया जाए। कहा था कि वह प्रीति, उसकी मां, बहन और उसके भाई आदि की वजह से आत्महत्या कर रहा है।
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले रोहित की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में मनमुटाव रहने लगा था। रोहित अपनी ससुराल के पास जलीलपुर में बर्गर आदि की दुकान करता था। आरोप है कि उसकी दुकान पर पहुंचकर ससुरालियों ने मारपीट भी की थी। आठ से दस लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे और मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी, सास, साली और दो सालों को नामजद किया था। बाकी दोनों सालों की गिरफ्तारी होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार माह के बेटे को भी मां के साथ ही भेजा गया
रोहित का चार माह का बेटा प्रणव है। अब उसकी पत्नी प्रीति गिरफ्तार हुई तो गोद में प्रणव भी था। वह मां से अलग नहीं हो सकता था। उसे मां के साथ ही भेजना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed