फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   When the jam has broken Kanvd Moradabad route

कांवड़ खंडित होने पर मुरादाबाद मार्ग किया जाम

Wed, 22 Feb 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 22 Feb 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
When the jam has broken Kanvd Moradabad route
कांवड़ खंडित करने वाली बाइक पर गुस्सा उतारते कांवडिये। - फोटो : अमर उजाला
धामपुर में मुरादाबाद मार्ग पर सरकड़ा गांव के पास बुधवार सवेेरे एक बाइक की टक्कर से कांवड़िये के घायल होने व उसकी कांवड़ के खंडित होने पर गुस्साए कांवड़ियों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। भीड़ ने आरोपी की बाइक तोड़ डाली। बाइक चालक भाग कर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कांवड़िये को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया और खंडित कांवड़ को नए सिर से गंगाजल भरवाने के लिए कांवड़ियों को हरिद्वार अपने संसाधनों से भेजा। वहीं घायल कांवड़िये की ओर से तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले के बिलारी थाने के गांव समाथल निवासी राजेश कुमार, करतार सिंह, इंद्रपाल सिंह, मुनेंद्र, विशाल ने बताया कि वह सभी एक ही गांव के निवासी हैं। जब वह जत्थे के रूप में भगवान शिवभोले के गगनभेदी जयकारों के साथ गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे तो मुरादाबाद मार्ग पर गांव सरकड़ा चकराजमल के पास बुधवार सवेरे करीब सात उनके पीछे से तेज गति से आ रही बाइक सवार से उनके साथ चल रहे कांवड़िये दीपेंद्र कुमार पुत्र विक्रम सिंह को टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से दीपेंद्र कुमार सड़क पर गिर गया और उसकी कांवड़ खंडित हो गई। अन्य कांवड़ियों ने बाइक चालक को पकड़ने का प्रयास किया, पर  गाड़ी मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। आक्रोशित होकर कांवड़ियों ने बाइक तोड़ डाली और आग लगाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन

कांवड़ियों ने आरोपी की  गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईवे जाम कर दिया। दोनों ओर  वाहनों की लंबी लाइनें लग र्गइं। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। करीब एक घंटे के बाद कोतवाल मुनीश चंद शर्मा, पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायल कांवड़िये को स्योहारा में भर्ती कराया और खंडित कांवड़ को दोबारा हरिद्वार से मंगाने के लिए अपने संसाधनों से हरिद्वार भेजा। पीड़ित दीपेंद्र कुमार की ओर से पुलिस को घटना की तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल का इस संबंध में  कहना है कि दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास जारी है। यदि मामला       नहीं निपटता है तो तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई होगी। उधर, एक अन्य हादसे में मंगलवार रात इसी मार्ग पर कांवड़िये मोनू पुत्र हरवंश सिंह और दामोदर पुत्र विक्रम को गांव           हैजरी के पास वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गए थे। जो प्राथमिक उपचार के बाद गंतव्य को रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed