फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   When Guldar was seen, he jumped into Ramganga in panic and crossed the river

Bijnor News: जब नजर आया गुलदार, दहशत में रामगंगा में कूदकर नदी की पार

Sat, 19 Aug 2023 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
When Guldar was seen, he jumped into Ramganga in panic and crossed the river
बिजनौर, नुरपूर/अफजलगढ़/बढ़ापुर। जनपद में गुलदार कहीं ना कहीं अपनी दस्तक रोजाना दिखा रहा है। गुलदार कहीं सड़क पर लोगों को दिखाई दे रहा है, तो कहीं बछिया पर हमला किया।
विज्ञापन

बढ़ापुर क्षेत्र के गांव अलियारपुर काॅलोनीवासी मनी, बृह्मपाल व विरेन्द्र सिंह रामगंगा नदी पार अलियार जंगल गए थे। उन्होंने कुछ दूर खड़े गुलदार को देखा। उनका कहना है कि तीनों ने रामगंगा नदी में छलांग लगाकर करीब 700 मीटर नदी पार करके गुलदार से अपनी जान बचाई। वहीं बढ़ापुर के ग्राम पंचायत चक उदयचंद के अधीन आने वाले पक्का तालाब में किसान वकील अहमद का डेरा व उसके पास में ही पशुशाला है। बीती रात्रि पशुशाला में से गुलदार एक बछिया को रस्से सहित खींचकर गन्ने के खेत में ले गया। शोर मचाने पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

उधर वन विभाग के एसडीओ अंशुमन मित्तल का कहना है कि एक दिन पूर्व ग्रामीणों की सूचना पर टीम भेजी गई थी। वहां सियार के पंजों के निशान मिले हैं। पुन: टीम भेजे जाने की बात कहीं। उन्होंने ग्रामीणों से अफवाह न फैलाने की अपील की। उधर नूरपुर क्षेत्र के चांगीपुर में निर्माणाधीन शुगर मिल के सामने चकरोड पर शनिवार को किसानों ने दोपहर साढ़े तीन बजे एक साथ तीन गुलदार बैठे देखे। किसानों ने वाहन का हार्न बजाकर गुलदारों को वहां से भगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मुरादाबाद हाईवे से राम गंगा पोषक नहर किनारे से मंझौला बिल्लौच व नौगावां मार्ग पर प्रधान पति व रालोद नेता गौहर इकबाल एडवोकेट ने बताया कि गांव के रास्ते में झाडि़यों में गुलदार छिपा देखा। हार्न बजाने पर गुलदार सड़क पार कर जंगल में ओझल हो गया। उन्होंने गुलदार का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed