फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wheels of gWheels of goods train loaded with coal jammedoods train loaded with coal jammed

Bijnor News: कोयले से भरी मालगाड़ी के पहिए जाम

Mon, 18 Dec 2023 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Wheels of gWheels of goods train loaded with coal jammedoods train loaded with coal jammed
स्योहारा में रेलवे फाटक पर खड़ी मालगाड़ी
कोयले से भरी मालगाड़ी के पहिए जाम होने से डेढ़ घंटा रहा फाटक बंद, रेलवे कंट्रोल को दी सूचना
विज्ञापन

- फाटक के दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी लाइन
- खराब बोगी को काटने के बाद ही आगे रवाना होगी ट्रेन, टीम के आने का इंतजार
स्योहारा (बिजनौर)। कोयले से भरी मालगाड़ी की एक बोगी के पहिये जाम होने से स्योहारा नूरपुर फाटक पर डेढ़ घंटा रुकी मालगाड़ी से फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मालगाड़ी के चालक ने घटना की सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को दी। बोगी के पहिये की मरम्मत के लिए टीम का इंतजार किया जा रहा है। इस दौरान आने वाली रेलगाड़ी को मुख्य अप लाइन से गुजारा जा रहा है।
रविवार की रात्रि 8:12 बजे स्योहारा नूरपुर रेलवे फाटक पर मुगलसराय से कोयला भर कर भटिंडा जा रही एसटीपीबी (मालगाड़ी ) की बोगी संख्या 24 का पहिया जाम (होट अक्सल) होने से गाड़ी खड़ी हो गई। मालगाड़ी चालक अनिल कुमार व परिचालक अनुज कुमार के काफी प्रयास के बाद भी गाड़ी न चलने पर मुरादाबाद रेलवे कंट्रोल को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान पीछे से आने वाली स्यालदाह एक्सप्रेस सहित अन्य गाड़ियों को मुख्य अप लाइन से गुजारा गया। 9:43 मिनट पर स्यालदाह एक्सप्रेस को गुजारने के बाद लगभग डेढ़ घंटा बाद फाटक खोलकर वाहनों को गुजारा गया। मालगाड़ी के चालक अनिल कुमार ने बताया कि रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद को सूचना दे दी गई है। बोगी संख्या 24 को काटने (निकालने) के बाद ही गाड़ी को आगे के लिए रवाना किया जाएगा। बोगी को ठीक करने के लिए टीम का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मालगाड़ी एसटीपीबी की बोगी संख्या 24 के पहिये जाम हो जाने के कारण गाड़ी को आपातकाल में रेलवे फाटक पर रोक दिया गया था। अप लाइन पर पीछे से आने वाली सभी गाड़ियों को मुख्य अप लाइन से गुजारा गया है। बोगी संख्या 24 को हटा कर गाड़ी को आगे रवाना किया जाएगा। टीम के आने का इंतजार है। - राकेश कुमार, स्टेशन मास्टर, स्योहारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed