पश्चिमी यूपी में फिर बढ़ने लगा कोरोना: बिजनौर-सहारनपुर में मिला एक-एक मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। बिजनौर और सहारनपुर जिले में सोमवार को एक-एक केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी यूपी में फिर से कोरोना बढ़ने लगा है। सोमवार को जहां बिजनौर में 40 दिन बाद एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। वहीं सहारनपुर जनपद में भी एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
बिजनौर जिले में 40 दिन बाद सोमवार को कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। आठ मार्च को आखिरी कोरोना संक्रमित मरीज मिला था। कोरोना की चौथी लहर की आशंका को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। अधिकारियों ने जिले के लोगों से भी कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने का आग्रह किया है।
कोरोना की चौथी लहर आने की आशंका जताई जा रही है। इसी बीच सोमवार को जिले में चालीस दिन बाद पहला कोरोना संक्रमित मिला है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, कोरोना की पहली लहर में 4084 लोग संक्रमित मिले थे। इसके बाद दूसरी लहर में 7059 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। कोरोना की तीसरी लहर में 3742 लोग कोरोना से ग्रसित हुए थे। अब चौथी लहर की भी शुरुआत हो गई है। स्योहारा ब्लॉक के गांव बिलंदी में एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है। जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें: भाई बने कातिल: जिन्हें बांधी राखी, उन्हीं भाइयों ने लव मैरिज करने पर उजाड़ा बहन का सुहाग, खौफनाक थी वारदात
स्वास्थ्य विभाग की ओर कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा संख्या में कोरोनारोधी टीका लगवाने की अपील की जा रही है। सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल ने बताया कि जिले में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। जिसके बाद कोरोना गाइडलाइन जारी कर दी गई है। क्योंकि कोरोना गाइडलाइन का पालन करके काफी हद तक बचा जा सकता है। सभी के लिए मास्क और दो गज की दूरी अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें: बुझ गए दो परिवारों के चिराग: हादसे से हाईवे पर मची चीख-पुकार, मौके पर दो दोस्तों की मौत, भीषण थी टक्कर, देखें तस्वीरें
वहीं सहारनपुर में एक छह साल बच्चा कोरोना संक्रमित मिला है। मासूम बच्चा दिल की बीमारी से पीड़ित है, जिसका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों ने बच्चे का ऑपरेशन करने की सलाह परिजनों को दी है। चिकित्सकों ने उसकी कोरोना जांच कराने को कहा था। तीन दिन पहले परिजनों ने सहारनपुर में बच्चे की कोरोना जांच कराई थी। सोमवार शाम को बच्चे की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल बच्चा दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है।