फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाई बने कातिल: जिन्हें बांधी राखी, उन्हीं भाइयों ने लव मैरिज करने पर उजाड़ा बहन का सुहाग, खौफनाक थी वारदात

Mon, 18 Apr 2022 01:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 18 Apr 2022 01:11 PM IST
विज्ञापन
Murder in sardhana :   for love affair in Meerut, injured
जैकी मर्डर केस - फोटो : amar ujala

मेरठ के सरधना निवासी आंचल हर साल रक्षाबंधन पर अपने भाइयों को राखी बांधकर रक्षा का वचन लेती थी। भाई भी उसके सुख-दुख में उसके साथ खड़े रहने, उसकी हर तरह से रक्षा करने का वचन देते थे। लेकिन अचानक बहन की खुशियां भाइयों की आंखों में खटकने लगी। दरअसल, बहन आंचन का पड़ोस में ही रहने वाले युवक जैकी से प्रेम-प्रसंग हो गया।



भाइयों ने कई बार बहन को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह जैकी को सच्चा प्यार करती थी और चाहती थी कि परिजन उसकी शादी जैकी के साथ कर दें। भाइयों को यह नागवार गुजरा। कुछ ही दिन पूर्व परिजनों को जब यह मालूम चला कि बहन प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज कर चुकी है, तो परिजन और भाई आग-बबूला हो गए। सोमवार सुबह आंचल जैकी के घर पर ही थी। इसी दौरान उसके भाई भी जैकी के घर में घुस गए बेरहमी से प्रेमी की जान ले डाली। आगे पढ़ें कैसे भाइयों ने अपने ही हाथों उजाड़ दिया अपनी बहन का सुहाग : -

Murder in sardhana :   for love affair in Meerut, injured
जैकी मर्डर केस - फोटो : amar ujala

मेरठ के सरधना कस्बे में गढ़ी खटीकान मोहल्ला निवासी जैकी उर्फ पटवारी (25) पुत्र हुकम सिंह अपने परिवार के साथ रहता था। जैकी का अपने पड़ोस में ही रहने वाली एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। इससे युवती के परिजन नाराज चल रहे थे। 

जैसे ही युवती के परिजनों को पता चला कि दोनों ने कोर्ट मैरिज की कर ली है, वे आग बबूला हो गए और युवक पक्ष के लोगों को जमकर खरी खोटी सुनाई। कई बार युवक पक्ष को धमकी भी दी गई। सोमवार सुबह लड़की के परिजनों ने जैकी के घर में घुसकर पहले उसे बुरी तरह पीटा, उसके बाद सीने से सटाकर गोली मार दी।

Murder in sardhana :   for love affair in Meerut, injured
जैकी मर्डर केस - फोटो : amar ujala

गोली लगते ही खून से लथपथ जैकी जमीन पर गिर पड़ा। उसके बाद आरोपी भाइयों ने चाकू से जैकी की गर्दन काटकर हत्या कर दी। पति जैकी को बचाने आई बहन के साथ भी मारपीट की गई। वहीं चीख-पुकार सुनकर भाई को बचाने दौड़ी जैकी की बहन पर भी हमलावरों ने चाकू से वार कर दिए। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई, युवक की हत्या की सूचना पर मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder in sardhana :   for love affair in Meerut, injured
जैकी मर्डर केस - फोटो : amar ujala

वहीं हमलावरों ने जैकी की पत्नी और बहन की भी गला रेत कर हत्या करने का प्रयास किया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। 

यह भी पढ़ें:  शादी की सनक: हाथ जोड़ गिड़गिड़ाता रहा अनस, नहीं पसीजा हत्यारों का दिल, बहन का नंबर नहीं दिया तो भाई को दी दर्दनाक मौत

विज्ञापन
Murder in sardhana :   for love affair in Meerut, injured
जैकी मर्डर केस - फोटो : amar ujala

घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। मृतक जैकी की पत्नी आंचल और उसकी बहन घायल है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना संवेदनशील सरधना क्षेत्र में हुई है। इसे लेकर पुलिस फोर्स अलर्ट है। पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं जैकी की मौत पर परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed