{"_id":"632de1445aeb1b61ea7d15e5","slug":"waterlogging-on-the-road-due-to-lack-of-drainage-nazibabad-news-mrt6065625158","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निकासी न होने से मार्ग पर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निकासी न होने से मार्ग पर जलभराव
विज्ञापन
नांगल-चंदक मार्ग के खानपुर तिराहे पर जल भराव।
- फोटो : NAZIBABAD
जल निकासी न होने से मार्ग पर जलभराव
नांगलसोती/मंडावली। जल निकासी न होने से खानपुर तिराहे और औरंगपुर बसंता तिराहे पर जलभराव होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
पिछले दो दिनों से रुक-रुककर बारिश होने से नांगल-चंदक मार्ग के खानपुर तिराहे पर जलभराव हो गया है। ग्रामीण ओमवीर सिंह, गुलजार, नरेंद्र, राकेश, हरिओम का कहना है कि मार्ग पर जल निकासी की व्यवस्था न होने से हर बारिश में यहां जलभराव हो जाता है। खानपुर तिराहे से होकर हरचंदपुर, सौफतपुर, महमसापुर, मायापुरी, चमरौला, ढोलापुरी आदि गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण आवाजाही करते हैं, लेकिन जलभराव होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है।
उधर, कई गांवों को जोड़ने वाले औरंगपुर बसंता संपर्क मार्ग पर जलभराव होने से ग्रामीण परेशान है। ग्रामीण बाबूराम गुप्ता, आफताब, मो. यूसुफ, शकील का कहना है कि औरंगपुर बसंता तिराहे के पास कॉलोनी का निर्माण करने के लिए मार्ग की जल निकासी को मिट्टी डालकर बंद करा दिया है। जिस कारण बारिश पर औरंगपुर बंसता तिराहे पर जलभराव हो जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मार्ग पर जल की व्यवस्था कराने की मांग की।