{"_id":"5ed2976b8ebc3e905d3bc43b","slug":"water-will-come-in-the-canals-of-the-district-on-june-5-bijnor-news-mrt4840856143","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की नहरों में पांच जून को छोड़ा जाएगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की नहरों में पांच जून को छोड़ा जाएगा पानी
विज्ञापन
जिले की नहरों में पांच जून को आएगा पानी
बिजनौर। जिले की नहरों के लिए उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार के भीमगोडा डैम से पांच जून को पानी छोड़ा जाएगा। नहर विभाग नहरों की साफ सफाई में जुट गया है। डीएम ने किसानों की फसल सूखने से बचाने के लिए नहर अधिकारियों से जल्द कदम उठाने को कहा है।
जिले में कुल कृषि योग्य भूमि 465445 हेक्टेअर है। इसमे सिंचाई भूमि 335952 हेक्टेअर है। इस भूमि की सिंचाई राजकीय नलकूपों तथा नहरों से होती है। नहरों द्वारा सिंचाई की भूमि 6594 हेक्टेअर है। इस समय खेतों में गन्ने की फसल है। गर्मी बढ़ रही है। किसानों को फसल सूख जाने का डर है। धान बुवाई की भी तैयारी करनी है। इसलिए किसान नहरों में जल्द पानी छोड़ने की मांग कर रहे हैं। डीएम रमाकांत पांडेय ने मामले में जिले के सिंचाई तथा नहर अधिकारियों के साथ तीन दिन पहले बैठक कर नहरों में पानी छोड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा था। जनपदीय नोडल अधिकारी/ अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड बिजनौर पृथ्वी सिंह ने बताया कि जिले की 250 नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य है। इसके लिए नहरों कि सिल्ट सफाई आदि का काम फाइनल स्तर पर है। कहा हरिद्वार के भीम गोडा डैम से पांच जून को बिजनौर जिले की नहरों के लिए पानी छोड़ा जाएगा। जो अगले दिन जिले में आ जाएगा। अधिशासी अभियंता खंड चार नवीन कुमार ने बताया कि नजीबाबाद, किरतपुर तथा कोतवाली क्षेत्र में नहरों की सफाई के काम में खामियां मिली हैं। किसानों रमेश सिंह, बाबूराम तोमर, रामअवतार सिंह, कैलाश लांबा आदि ने शेड्यूल के अनुसार नहरों में जल्द पानी छोड़ने की मांग की है।