फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Water supply disrupted for two days due to strike of pump operators

Bijnor News: पंप संचालकों की हड़ताल से दो दिन से पानी की आपूर्ति बाधित

Thu, 26 Dec 2024 08:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 08:22 AM IST
विज्ञापन
Water supply disrupted for two days due to strike of pump operators
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अफजलगढ़/कादराबाद। ओवरहेड टैंक पर तैनात पंप संचलकों की हड़ताल के चलते कई गांवों में दो दिन से पानी की आपूर्ति बाधित है। जल निगम के अधिकारियों से समय से मानदेय दिलाने की मांग की है। उधर, हड़ताल से ग्रामीणों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
गांव आसफाबाद चमन, भोगपुर, खुशहालपुर, मच्छमार, मीरापुर, गढ़वावाला, त्रिलोकपुर, कल्लूवाला, शिवपुरी व उदयपुर आदि में ओवरहेड टैंक के संचालक हड़ताल पर है। इस कारण टंकियों से पीने के पानी की आपूर्ति बाधित है। टंकी संचालक योगराज सिंह, चन्द्रपाल सिंह, राहुल, सोनू, सचिन, धन सिंह, अंकित, रवि व सतीश आदि का कहना है कि मार्च में उनका 1400 रुपये मानदेय बढ़ाया गया था। मगर, मार्च अप्रैल और मई का बढ़ा हुआ मानदेय भी उन्हें अभी तक नही दिया गया है। जून से दिसंबर तक का मानदेय भी नही दिया गया है। उनके सामने भरण पोषण की समस्या आ रही है। अधिकारियों से समय से मानदेय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में जल निगम के अधिशासी अभियंता राकेश चौधरी का कहना है कि पानी के बिल की वसूली के बाद मानदेय दिया जा रहा है। एक जनवरी से संचालन एलटी व बीडीएल कम्पनी के सुपुर्द कर दिया जाएगा। कंपनी ही मेंटीनेंस कर संचालकों को रखेगी।

पुवायां के गांव मुड़िया वैश्य निवासी रागिनी का फाइल फोटो। स्रोत मायके के लोग

पुवायां के गांव मुड़िया वैश्य निवासी रागिनी का फाइल फोटो। स्रोत मायके के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed