फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Water level of Kotawali river increased, traffic came to a standstill

कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ा, आवागमन ठप

Sun, 29 Aug 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Water level of Kotawali river increased, traffic came to a standstill
भागूवाला के कोटवाली नदी रपटे पर मलबे में धंसा ट्रक। - फोटो : NAZIBABAD
कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ा, आवागमन ठप
विज्ञापन

भागूवाला/नजीबाबाद(बिजनौर)। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने से भागूवाला क्षेत्र की कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ गया। शनिवार को नदी के रपटे पर तीन फीट पानी चला। पानी के तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन ने क्रेन लगाकर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी। मार्ग पर करीब एक किलोमीटर तक बड़े वाहनों का जाम लगा रहा।
भागूवाला क्षेत्र की कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ने से मार्ग पर शनिवार सुबह छह बजे से ही यातायात बाधित रहा। एसडीएम परमानंद झा के निर्देश पर नदी रपटे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने नदी के तेज बहाव को देखते हुए नदी के रपटे पर क्रेन लगाकर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी। घंटों तक नदी का बहाव कम नहीं होने से मार्ग पर बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। रोडवेज बसों में भी यात्रियों ने अपने गंतव्य जाने को घंटों इंतजार किया। देर शाम तक नदी का बहाव कम नहीं होने पर यातायात सुचारु नहीं हो सका। कई रोडवेज बसों और बड़े वाहनों ने चंदक हेड मार्ग होते हुए पूर्वी गंग नहर मार्ग से आवाजाही की। जबकि दोपहिया वाहनों की आवाजाही कोटावाली नदी पर बने पुल से होती रही।
विज्ञापन

उधर, नांगलसोती के गांव गौसपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण दहशत में रहे। हालांकि गंगा नदी से कृषि भूमि को कोई नुकसान नहीं हुआ।
हरिद्वार से आया ट्रक नदी रपटे पर फंसा
भागूवाला। हरिद्वार की ओर से नजीबाबाद आता हुआ एक ट्रक शनिवार की सुबह कोटावाली नदी रपटे पर मलबे में फंस गया। रपटे के दूसरी ओर तैनात उत्तराखंड पुलिस ने बताया कि ट्रक को रोका गया था, लेकिन ट्रक चालक ने ट्रक नहीं रोका। रपटे पर अचानक नदी के तेज बहाव के बीच ट्रक फंस गया। नदी का जलस्तर बढ़ने पर ट्रक चालक ट्रक छोड़कर सड़क किनारे आ गया। देर शाम तक ट्रक नदी रपटे पर ही फंसा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में ही कैद हो गए पीतमगढ़ के लोग
नजीबाबाद। भागूवाला क्षेत्र के गांव पीतमगढ़ के लोग अपने ही गांव में कैद हो गए। ग्रामीण अशोक कुमार, मुन्ने, पूरन, भोपाल, धर्मपाल का कहना है कि पीतमगढ़ गांव कोटावाली नदी और कठिहारी नदी के बीच बसा हुआ है। गांव से आवागमन का रास्ता दोनों नदियों से होकर गुजरता है। शनिवार को दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण का आवागमन ठप हो गया। ग्रामीण अपने गांव में ही कैद होकर रह गए।

भागूवाली की कोटवाली नदी का जलस्तर बढ़ने से हाईवे पर लगी वाहनों की लंबी कतार।

भागूवाली की कोटवाली नदी का जलस्तर बढ़ने से हाईवे पर लगी वाहनों की लंबी कतार।- फोटो : NAZIBABAD

भागूवाला क्षेत्र में कोटावाली नदी रपटे पर क्रेन लगाकर बड़े वाहनों को रोकती पुलिस।

भागूवाला क्षेत्र में कोटावाली नदी रपटे पर क्रेन लगाकर बड़े वाहनों को रोकती पुलिस।- फोटो : NAZIBABAD

भागूवाला क्षेत्र की कोटावाली नदी रपटे पर बढ़ा जलस्तर।

भागूवाला क्षेत्र की कोटावाली नदी रपटे पर बढ़ा जलस्तर।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed