{"_id":"649892a3d9c5030903023554","slug":"water-came-on-the-surface-of-kotwali-river-traffic-stopped-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-1622-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कोटावाली नदी के रपटे पर आया पानी, आवागमन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कोटावाली नदी के रपटे पर आया पानी, आवागमन ठप
Mon, 26 Jun 2023 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
भागूवाला - कोटावाली नदी रपटे का बढ़ा जलस्तर।
- पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने से उफान पर रही कोटावाली और लकड़हान नदी
फोटो-25एनजेडबी03ए, 03बी, 03सी
संवाद न्यूज एजेंसी
भागूवाला/मंडावली। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने से कोटावाली नदी और लकड़हान नदी उफान पर रहीं। किसानों की करीब 100 बीघा जमीन जलमग्न हो गई। कोटावाली नदी रपटे पर तीन फीट पानी आने से वाहनों का आवागमन बंद रहा।
बारिश होने से रविवार को सुबह नौ बजे से भागूवाला की कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ा रहा। कोटावाली नदी रपटे पर करीब तीन फीट पानी चला। पानी के तेज बहाव को देखते हुए नदी रपटे के दोनों ओर तैनात पुलिसकर्मियों ने बड़े वाहनों के गुजरने पर रोक लगा दी। भारी वाहनों समेत रोडवेज बसों के यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए घंटों इंतजार किया। सूचना पर सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने कोटावाली नदी क्षेत्र का मुआयना किया। नदी के तेज बहाव को देखते हुए नदी रपटे के दोनों ओर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। सीओ ने पुलिसकर्मियों को नदी रपटे का जलस्तर कम होने के बाद ही वाहनों का आवागमन शुरू कराने के निर्देश दिए।
उधर, मंडावली क्षेत्र की लकड़हान नदी भी उफान पर रही। क्षेत्रीय किसान यादराम, घसीटा सिंह, चंद्र सिंह, हरपाल सिंह ने बताया कि नदी का पानी खेतों में आने से किसानों की फसलें जलमग्न हो गई है, जिससे फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। गांव रामपुर चाठा में कोटावाली नदी ने किसानों की कृषि भूमि का कटान किया।
विज्ञापन
मजदूर की बची जान, जेनरेटर नदी में बहा
भागूवाला। कोटावाली नदी में अचानक पानी आने से एक मजदूर ने भागकर अपनी जान बचाई। दरअसल, कोटावाली नदी पर नए पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। पुल निर्माण का कार्य कर रहे मजदूर नदी क्षेत्र में रखे एक कंटेनर में विश्राम करते हैं। रविवार को नदी में जब पानी आया तो एक मजदूर जसपाल कंटेनर में ही था। कंटेनर में पानी आने पर मजदूर ने जलभराव के बीच नदी किनारे की ओर दौड़ लगा दी। बहाव में नदी किनारे रखा एक जेनरेटर और लोहे की सरिया समेत कई अन्य बह गया।