Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   War, movement and World Cup will give proof of age

Bijnor News: उम्र का प्रमाण देंगे युद्ध, आंदोलन और विश्वकप

Sat, 07 Nov 2026 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
War, movement and World Cup will give proof of age
विनीत कुमार
विज्ञापन

बरूकी। 16 नवंबर से शुरू हो रहे जनगणना के दूसरे चरण में प्रत्येक व्यक्ति की उम्र और जन्मतिथि भी दर्ज की जानी है लेकिन ऐसे बहुत से व्यक्ति हैं जिन्हें अपनी आयु और जन्मतिथि सही से मालूम नहीं होती। इसके लिए उम्र का अनुमान लगाने के लिए जनगणना निदेशालय ने कुछ निर्देश जारी किए हैं। प्रगणक (जनगणना कर्मी) देश की बड़ी घटनाओं जैसे युद्ध, आंदोलन, क्रिकेट विश्वकप आदि से जोड़कर उनकी उम्र का अंदाजा लगा सकते हैं।
बुजुर्गों के साथ अक्सर ऐसा होता है कि उन्हें अपनी जन्मतिथि का सही पता नहीं होता। वे अपनी आयु का सही अनुमान भी नहीं लगा पाते। साथ ही बुजुर्गों में अपनी आयु बढ़ा-चढ़ाकर बताने की भी प्रवृत्ति होती है। ऐसे में प्रगणकों के लिए जनगणना में बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। जनगणना निदेशालय ने इस समस्या को देखते हुए कुछ उपाय सुझाए हैं। कुछ लोग अपनी उम्र किसी बड़ी घटना से जोड़कर याद रखते हैं। मसलन वे बता सकते हैं कि जब उनका जन्म हुआ था, उस वर्ष भारत-चीन (1962) या भारत-पाकिस्तान का युद्ध (1964) हुआ था। या फिर बांग्लादेश मुक्ति (1972), एशियाई खेल (1982), भारत ने प्रथम विश्वकप (1983) जीता था। इनके अलावा भी कोई अन्य महत्वपूर्ण घटना हो सकती है। इससे प्रगणक उनकी उम्र का अंदाजा लगा सकते हैं। कुछ बुजुर्ग अपनी जन्मतिथि हिंदी पंचांग या फिर किसी अन्य कैलेंडर के अनुसार भी बता सकते हैं। प्रगणक को इसे भी अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार दर्ज करना होगा।
विज्ञापन


परेशानी में डालेगी महिलाओं की उम्र
महिलाओं के मामले में भी उनकी वास्तविक उम्र और जन्मतिथि का पता लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में प्रगणक को महिला की सही आयु का पता लगाने के लिए खूब माथापच्ची करनी पड़ सकती है। महिला के विवाह के समय उसकी उम्र या बड़ी संतान के जन्म के समय महिला की उम्र का पता लगाकर उनकी सही उम्र का पता लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना
जनगणना के दूसरे चरण में प्रत्येक व्यक्ति के संबंध में विस्तृत जानकारी दर्ज की जाएगी। प्रगणकों को तहसील स्तर पर जनगणना के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें उन्हें एक-एक कॉलम को सही भरने के संबंध में जानकारी दी जा रही है। 16 नवंबर से स्वगणना शुरू हो जाएगी। इसमें लोग स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी तक घर-घर जाकर जनगणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed