{"_id":"5e3db3048ebc3ee60172f1b7","slug":"walking-on-the-road-will-be-a-problem-for-shiva-devotees-bijnor-news-mrt4678124132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर चलना शिव भक्तों के लिए बनेगा मुशीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर चलना शिव भक्तों के लिए बनेगा मुशीबत
विज्ञापन
सड़क पर चलना शिव भक्तों के लिए बनेगा मुसीबत
बेगावाला। गांव खानजहांपुर बहादर-बाकरपुर गढ़ी से जिला मुख्यालय की दूरी मात्र आठ किमी है। फिर भी यहां की सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। पांच साल पहले इस सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया गया था। जबसे अब तक इस सड़क पर कोई भी कार्य नहीं हुआ। अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, पर कोई समाधान नहीं हुआ। ऐसे में शिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव भक्तों के लिये यह सड़क मुसीबत बनेगी।
शिवरात्रि हिंदुओं का बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व है। क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों के लोग इस रास्ते से होकर कांवड़ लेकर जाते हैं। मंडावली में उनके रात्रि विश्राम की भी व्यवस्था की जाती है। लेकिन यहां की सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। सड़क पर गड्ढे इतने हैं कि दुपहिया वाहन चलाना भी दूभर हो गया है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने सड़क बनवाने के लिए लोगों ने बहुत प्रयास किए, लेकिन अधिकारियों की शिथिलता के कारण इस सड़क पर अब तक कोई काम नहीं हुआ। कई बार इस सड़क पर दुर्घटना हो चुकी है। हाल में ही दुर्घटनाओं में तीन व्यक्तियों की मौत भी हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि शिवरात्रि से पूर्व इस सड़क को गड्ढा मुक्त कर दिया जाए जिससे शिवभक्तों को चलने में असुविधा न हो। ग्रामीण बिजेंद्र पाल, सहदेव कुमार, जितेंद्र कुमार, दीपंकर, अनुदीप आदि का प्रशासन से कहना है कि इस सड़क को जल्दी ठीक कराया जाए। ऐसा नहीं हुआ तो लोग आंदोलन करेंगे।