फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Voters' important role in democracy: Singh

लोकतंत्र में मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : सिंह

Tue, 17 Nov 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Voters' important role in democracy: Singh
नजीबाबाद में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की जानकारी देते एसडीएम बृजेश कुमार। - फोटो : NAZIBABAD
लोकतंत्र में मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : सिंह
विज्ञापन

मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में एसडीएम ने सूचियों में नाम शामिल करने और पृथक करने में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज में एसडीएम बृजेश कुमार सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का शुभारंभ किया। एसडीएम बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए मतदाता सूची शुद्ध और पारदर्शी होना जरूरी है।
एसडीएम ने बीएलओ को एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले सभी मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने व नाम जोड़ने और पृथक करने के प्रति गंभीर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से नाम प्रथक करते समय बाहर रह रहे मतदाताओं से संपर्क के बाद ही सूची से नाम पृथक किए जाएं। निर्धारित तिथियों पर बीएलओ से उन्होंने सभी बूथों पर उपस्थित रहकर सूचियों को सही करने की सलाह दी। 15 दिसंबर 2020 को अंतिम रूप से सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान में मतदाता शामिल करने के लिए अनुपातिक आंकड़ों पर भी ध्यान देने को कहा। उन्होंने मतदाता बढ़ने और कम होने की सही स्थिति की जानकारी रखने की सलाह दी। तहसीलदार के निर्देशन में बीएलओ को मतदाता सूचियां उपलब्ध कराई गईं। एआरपी मोबीन हसन के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ.भूपेंद्र सिंह ने मतदाताओं के महत्व पर चर्चा की। कार्यक्रम में मुकेश कुमार, प्रमोद राजपूत, आसिफ हुसैन, रजनीश कुमार, बीएलओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed