फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Volunteer women are taking animal husbandry training

एनआरएलएम समूह की महिलाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण

Thu, 09 Jul 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Volunteer women are taking animal husbandry training
नजीबाबाद में एनआरएलएम की ओर से पशु पालन प्रशिक्षण में बोलते डीसी ज्ञान सिंह। - फोटो : NAZIBABAD
स्वयंसेवी महिलाएं ले रहीं पशु पालन प्रशिक्षण
विज्ञापन

नजीबाबाद। महिलाएं अब मुर्गी पालन, बकरी पालन, मछली पालन तथा गाय-भैंस पालन कर अपनी आजीविका चलाएंगी। उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने स्वयंसेवी समूह की 420 महिलाओं को प्रशिक्षण देने के लिए चयनित किया है।
एनआरएलएम के उपायुक्त एवं प्रभारी बीडीओ ज्ञान सिंह ने ड्वाकरा हॉल में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में एनआरएलएम समूह की महिलाओं से पशु पालन व्यवसाय से जुड़कर समूह और व्यक्तिगत आय बढ़ाने की सलाह दी। एडीओ आईएसबी रूपचंद की उपस्थिति में समूह की 420 महिलाओं को मुर्गी, बकरी, मछली, गाय-भैंस पालन के लिए दो-दो दिन का पशु पालन विभाग की ओर से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं समूह से अथवा ग्राम संगठन से ऋण प्राप्त कर स्वत: रोजगार कर सकेंगी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण सत्र के दूसरे दिन एनआरएलएम के डीएमएम विपिन कुमार, शिवकुमार, बीएमएम जमीर अब्बास की उपस्थिति में पशु पालन विभाग के डॉ. विनोद पाल ने मुर्गी पालन और बकरी पालन के संबंध में स्वयं सहायता समूह की 25-25 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया। पद्म सिंह, अमित कुमार, शंकर सिंह, अनित कुमार की निगरानी में आयोजित शिविर में फरहानाज, गुलिस्तां, मंजू, शबी जेहरा, राहिल, शाहीन सहित अनेक महिलाओं ने मुर्गी और बकरी पालन का प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed