फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Villages will become ODF plus excellent category

गांव ओडीएफ प्लस उत्कृष्ट श्रेणी के बनेंगे

Sat, 30 Jul 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Villages will become ODF plus excellent category
गांव ओडीएफ प्लस उत्कृष्ट श्रेणी के बनेंगे
विज्ञापन

बिजनौर । जिले के गांव ओडीएफ प्लस उत्कृष्ट श्रेणी के बनेंगे। शासन ने मानकों का निर्धारण कर दिया है। पहले चरण में 80 गांव का चयन हुआ है। प्रशासन ने मानकों को पूरा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीडीओ ने ग्राम स्तरीय कर्मचारियों की बैठक में योजना पर अमल की रूपरेखा बताई।
जिले में 1123 ग्राम पंचायत हैं। जिनके अंतर्गत करीब 2500 गांव आते हैं। शासन ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत गांवों को ओडीएफ प्लस के उत्कृष्ट श्रेणी के बनाने का निर्णय लिया है। शासन ने मानकों का निर्धारण कर दिया है। अभियान चरणबद्ध चलेगा।
विज्ञापन

पहले चरण में 11 ब्लाक के 48 ग्राम पंचायतों के 80 गांवों में अभियान चलेगा। प्रशासन ने मानकों के क्रियान्वयन के लिए रुपरेखा तैयार कर ली है। सीडीओ पूर्ण बोरा ने अभियान को लेकर चयनित पंचायतों के प्रधानों, सचिव, सहायक विकास अधिकारी तथा तहसील लेखपालों की संयुक्त बैठक ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई लाख शौचालय बने
डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि जिले की 1123 पंचायतों में करीब पांच लाख 70 हजार परिवार है। वर्ष 2014 से अभी तक करीब ढाई लाख शौचालय का निर्माण हुआ है। शौचालय शासन की योजनाओं के साथ ग्रामीणों ने व्यक्तिगत भी बनवाए। जिला वर्ष 2017 में ओडीएफ घोषित हुआ। इसके बाद ओडीएफ प्लस पर काम हुआ। परिवार टूटने से ओडीएफ बनाए रखने के लिए शौचालय निर्माण की योजना बनी। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गांवों को उत्कृष्ट श्रेणी का बनाने पर काम होगा ।

ये होंगे कार्य
गांवों को ओडीएफ प्लस में उत्कृष्ट श्रेणी का बनाने के लिए प्रस्तावित कार्य तय हो गए हैं। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि ठोस व तरल अपशिष्ट अर्थात कूड़ा करकट का प्रबंधन होगा। कूड़ा करकट को रास्तों, सड़क पर फैलने से रोकना है। इसके लिए डोर टू डोर कूड़ा इकट्ठा करने की योजना है। कूड़ा निस्तारण संयंत्र लगेंगे। संयंत्र से बर्मी कंपोस्ट खाद तैयार होगा। सोख पिट बनेंगे। रसोई व बाथरूम से निकलने वाले पानी को ग्रे वाटर तथा सेप्टिक टैंक से निकलने वाले पानी को ब्लैक वाटर कहते हैं। ग्रे व ब्लैक वाटर को सड़कों पर बहने से रोका जाएगा। बताया कि पहले चरण के गांवों में प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed