{"_id":"64b047d732e0ffd2b90b2df4","slug":"villagers-stranded-on-an-island-in-the-middle-of-the-river-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-6952-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नदी के बीच बने टापू पर फंसे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नदी के बीच बने टापू पर फंसे ग्रामीण
Fri, 14 Jul 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़। गांव नावका के जंगल में बनैली नदी के पार खेतों पर गए ग्रामीण जल स्तर बढ़ने से नदी की धारा के बीच एक टापू पर फंसे हैं। ग्रामीणों के घर न लौटने पर उनकी तलाश की गई तो उनके बनैली नदी में फंसने का पता चला।
गांव निवासी ओम प्रकाश पुत्र राम स्वरूप, रोहताश पुत्र किशन सिंह, जसवंत पुत्र किशन, छोटे सिंह पुत्र खमानी सिंह, रामकुमार सिंह की पत्नी उर्मिला व छोटे सिंह सहित कई ग्रामीण बनैली नदी के पार अपने खेतों से चारा लेने व कुछ लोग खाद डालने के लिए गए थे। उस समय नदी का जल स्तर काफी कम था।
पहाड़ों पर हो रही तेज वर्षा के कारण धारा, बनैली व पीली नदी का पानी पीली डैम में संरक्षित होने के कारण ओवरफ्लो होने लगा। पानी की निकासी हुई तो बनैली नदी का जल स्तर बढ़ गया। छह ग्रामीण बनैली नदी की धारा के बीच करीब पांच घंटे तक टापू में फंसे रहे। सूचना पर उपनिरीक्षक जोगेन्द्र सिंह तेवतिया भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सुरक्षित होने की जानकारी पर राहत की सांस ली।