फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Villagers said the monastery is being renovated with the consent of the teachers.

Bijnor News: ग्रामीण बोले, शिक्षकों की सहमति से हो रहा मठ का जीर्णाेद्धार

Sun, 13 Sep 2026 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Villagers said the monastery is being renovated with the consent of the teachers.
शेरकोट। उमरपुर आशा के प्राथमिक स्कूल परिसर में स्थित प्राचीन चामुंडा मठ के जीर्णोद्धार कार्य को लेकर उठे विवाद के बीच ग्रामीणों ने अपना पक्ष रखा। ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षकों से सहमति बन गई थी। निर्माण कार्य से किसी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं है। यह स्थल क्षेत्र की आस्था का केंद्र है, जहां गांव के सभी लोग सुख-समृद्धि को पूजा-अर्चना के लिए आते हैं।
विज्ञापन

चामुंडा स्थल समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह एक प्राचीन मठ है। यहां प्रतिवर्ष भाद्रपद माह में पशुओं की सुरक्षा,क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर पारंपरिक ‘जग’ का आयोजन किया जाता है। मठ अत्यधिक जर्जर हो चुका है। जिसके चलते जन हित में केवल उसका जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। बताया कि निर्माण कार्य शुरू करने से पूर्व विद्यालय के शिक्षकों को अवगत करा दिया था। शिक्षकों की सहमति के बाद ही बृहस्पतिवार को निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया। उधर विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वह प्रशिक्षण कार्यक्रम में थे। उनकी अनुपस्थिति में सहायक अध्यापक दुष्यंत कुमार कार्यभार देख रहे थे। शिक्षक दुष्यंत कुमार ने बीईओ अमरेश कुमारी को विद्यालय परिसर में मठ विस्तारीकरण के बारे में जानकारी देकर अवगत कराया था। उधर एसडीएम नितिन कुमार का कहना है कि नायब तहसीलदार राजकमल को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed