फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Villagers raised the issue of broken roads before the DM.

Bijnor News: ग्रामीणों ने डीएम के सामने उठाया टूटी सड़कों का मुद्दा

Sat, 14 Feb 2026 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Villagers raised the issue of broken roads before the DM.
नूरपुर। शुक्रवार को ब्लॉक के गांव गाजीपुर में डीएम जसजीत कौर ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने गांव में टंकी की पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि ठेकेदार ने सड़क तोड़कर ऐसे ही छोड़ दी है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास के तीन और विरासत के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने गांव का भ्रमण कर पंचायत भवन सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने तथा विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान, कृषि विभाग से आदित्य वीर, बीडीओ डॉ. दिनेश पाल शर्मा, ग्राम प्रधान अभिषेक चौधरी, विकास चौधरी आदि मौजूद रहे। डीएम ने ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed