फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Villagers met SDO on electricity problem

बिजली समस्या पर एसडीओ से मिले ग्रामीण

Thu, 02 Jun 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Villagers met SDO on electricity problem
बिजली समस्या पर एसडीओ से मिले ग्रामीण
विज्ञापन

नजीबाबाद। बिजली समस्या के निस्तारण के लिए गांव हुमायूंपुर के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीओ से मिला। ग्रामीणों ने गांव की विद्युत आपूर्ति साहनपुर फीडर से जोड़ने की मांग की है।

गांव हुमायूंपुर की प्रधान के पति मरगूब अहमद के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल विद्युत विभाग के एसडीओ विकास कुमार से मिला। ग्रामीणों ने बिजली समस्या के निस्तारण के लिए उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। ग्रामीणों का कहना था कि गांव हुमायूंपुर और उसके आसपास के गांव में तेज हवा में विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है। कई स्थानों पर विद्युत पोल और विद्युत लाइन टूट जाती है। जिससे ग्रामीणों को कई दिनों तक बिजली की समस्या से जूझना पड़ता है। ग्रामीणों ने हुमायूंपुर की विद्युत आपूर्ति गाजीपुर फीडर से अलग कर साहनपूर फीडर से संचालित कराने की मांग की है। एसडीओ विकास कुमार ने ग्रामीणों को जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान मो. सलमान, तहसीन, सलीम, मो. हाशिम, समसुद्दीन, मो. इमरान, सईद, मुस्तकीम अहमद, तारिक, राशिद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed