फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Villagers ahead in voting, urban indifferent

मतदान में गांव वाले आगे, शहरी उदासीन

Wed, 16 Feb 2022 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Villagers ahead in voting, urban indifferent
मतदान में गांव वाले आगे, शहरी उदासीन
विज्ञापन

बिजनौर। भले ही गांव में विकास देर से पहुंचता हो, लेकिन सरकार बनाने में ग्रामीण आबादी अहम भूमिका निभाती है। मतदान के आंकड़े तो यही बयां कर रहे हैं। वोटिंग के लिए गांव वाले सजग रहे तो शहर वालों ने उदासीनता दिखाई। आठों विधानसभा में मतदान में अव्वल रहने वाले दस-दस बूथों में शहरी आबादी के बूथ शामिल नहीं है। सिर्फ गांव के बूथों ने टॉप टेन में जगह बनाई।
निर्वाचन आयोग ने सभी विधानसभाओं के दस-दस बूथों के आंकड़े जारी किए हैं। इनमें मतदान फीसदी में अव्वल रहने वाले और फिसड्डी बूथों की लिस्ट जारी हुई है। इसमें ताज्जुब की बात यह है कि मतदान में ग्रामीण आबादी ने शहरियों को पछाड़ दिया। गांव वालों ने लाइन में लगकर मतदान किया और सरकार चुनने के लिए ईवीएम का बटन दबाया। नजीता ये रहा है कि टॉप टेन बूथों में ग्रामीण आबादी शामिल रही। गांव वालों के मुकाबले शहर वाले कम ही वोट डालने के लिए घरों से निकले। यह तो चर्चा रहती है कि उच्च वर्ग के लोग मतदान के दिन को अवकाश समझ लेते हैं। शायद शहरियों ने यह साबित कर दिखाया है कि वे मतदान को लेकर इतने सजग नहीं है, जितने ग्रामीण।
विज्ञापन

फिसड्डी बूथों में शामिल शहरी बूथ
मतदान प्रतिशत की टॉप टेन सूची में गांव के बूथों ने जगह बनाई। हालांकि जगह शहर के बूथों ने भी बनाई लेकिन, मतदान में फिसड्डी बूथों की लिस्ट में। यह हाल तब है जब मतदान जागरुकता के तमाम अभियान शहर की गली गली में चलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखमीधर गांव में हुआ 95 फीसदी मतदान
- चांदपुर विधानसभा में अव्वल रहा लधुपुरा गांव
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। चांदपुर विधानसभा के गांव लखमीधर में जमकर वोट बरसे। लोगों ने खुद ही मतदान नहीं किया बल्कि और को भी वोट के लिए प्रेरित किया। यही वजह रही कि यह गांव मतदान प्रतिशत में चांदपुर विधानसभा में सबसे अव्वल रहा। यहां 95 फीसदी मतदान हुआ तो लधुपुरा गांव भी 92 फीसदी के आंकड़े को छू गया।
मतदान का आंकड़ा
बूथ मतदान फीसदी
सलेमपुर बूथ नं. 3 87.22
अजुपुरा जट बूथ नं. 25 86.90
शुजातपुर खादर बूथ नं 47 85.82
जोगीपुरा बूथ नं. 54 90.78
लधुपुरा बूथ नं. 65 92.20
सानीपुरा बूथ नं 83 89.64
नाईपुरा बूथ नं. 101 88.28
लखमीधर 95.38
मानपुर 84.56
बहमनशोरा 85.06
इन बूथों पर हुई कम वोटिंग
बूथ मतदान फीसदी
पतियापाड़ा बूथ नं. 157 42.18
चांदपुर बूथ नं. 184 48.47
चांदपुर बूथ नं. 185 50.21
चांदपुर बूथ नं. 187 48.64
चांदपुर बूथ नं. 204 42.02
बास्टा बूथ नं. 223 47.92
बास्टा बूथ नं.224 50.22
बास्टा बूथ नं. 225 50.41
बास्टा बूथ नं. 228 50.93
बास्टा बूथ नं. 232 49.75
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed