{"_id":"65e4b9baf86fd6777e09a40a","slug":"village-festival-is-a-vehicle-to-take-inspiration-from-each-other-singh-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-120172-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक-दूसरे को देखकर प्रेरणा लेने का वाहक गांव महोत्सव : सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक-दूसरे को देखकर प्रेरणा लेने का वाहक गांव महोत्सव : सिंह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गांव महोत्सव में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अमर उजाला की यह पहल अच्छी है। सभी वर्गों को उनकी जरूरत के हिसाब से सामान की जानकारी व खरीदने का मौका मिल रहा है। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मान देकर अच्छा कार्य करने की सीख दी जा रही है।
चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बिजनौर जनपद गन्ना बेल्ट है। कार्यक्रम में गन्ने की उन्नति के बीज और वैज्ञानिक विधि से खेती करने की जानकारी दी जा रही हैं। युवाओं के लिए प्रोफेशनल व तकनीकी शिक्षा, वाहन प्रेमियों के लिए बाइक व कार के नए नए मॉडल, वन विभाग, जैविक खेती करने की सीख दी जा रही है।
विशिष्ट अतिथि नूरपुर ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने कहा कि गांव महोत्सव एक अच्छी पहल है। हम सभी का दायित्व है कि हम अपने क्षेत्र, जिले, प्रदेश और देश को विकसित बनाने का काम करें। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज सेन ने कहा कि आशा वर्कर स्वास्थ्य विभाग की सबसे अंतिम और अहम कड़ी है। वह गांव में घर घर जाकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचा रही है। अमर उजाला ने इन्हें सम्मान देकर इनका हौंसला बढ़ाया है।
विज्ञापन
सभी अतिथियों ने समाजसेवी, शिक्षक-शिक्षिकाओं, चिकित्सकों और आशा कार्यकर्ताओं को शील्ड देकर सम्मानित किया। इससे पहले भगवान श्रीगणेष की मूर्ति के सम्मुख दीप जलाकर शुभारंभ किया।