फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vidur Cafe and Souvenir Shop should be opened in Amangarh area.

Bijnor News: अमानगढ़ क्षेत्र में विदुर कैफे एवं सोवीनयर शॉप खोले जाएं

Wed, 07 Jan 2026 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Vidur Cafe and Souvenir Shop should be opened in Amangarh area.
बिजनौर। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विदुर ब्रांड से संबंधित समीक्षा बैठक ली। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मिड-डे मील एवं सामुदायिक शौचालयों में उपयोग होने वाली समस्त सामग्री विदुर ब्रांड की प्रयोग करें। डीएम ने अमानगढ़ क्षेत्र में भी विदुर कैफे एवं सोवीनयर शॉप खोले जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने अधिशासी अधिकारी ईओ धामपुर एवं नगीना से निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष विदुर कैफे शीघ्र खोलने को कहा। लक्ष्य से कम प्रगति वाले नगर निकाय क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ने बीएसए व डीपीआरओ को निर्देश दिए कि कोटेदारों द्वारा विदुर ब्रांड के जिन उत्पादों का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। उसे तत्काल कराया जाए। कहा कि एनआरएलएम का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन

लखपति दीदी अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने महिलाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण देकर वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक करने के निर्देश दिए। जिन समूहों को रिवॉल्विंग फंड व सामुदायिक निवेश निधि नहीं मिली है। उन्हें शीघ्र धनराशि उपलब्ध कराने को कहा गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरण यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed