फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Famous singer Mohammed Rafi's relatives duped him of Rs 65 lakh

Bijnor News: मशहूर गायक मोहम्मद रफी के रिश्तेदारों ने की 65 लाख की ठगी

Fri, 11 Sep 2026 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Famous singer Mohammed Rafi's relatives duped him of Rs 65 lakh
बिजनौर। बॉलीवुड के मशहूर गायक रहे मोहम्मद रफी के रिश्तेदारों पर बिजनौर के शिक्षक और उनके परिवार ने 65 लाख की ठगी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप है कि रेलवे में कैंटीन का ठेका और स्थायी नौकरी का झांसा दिया गया।
विज्ञापन

शहर के काजीपाड़ा निवासी मुजीबुर्रहमान पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सरकारी शिक्षक हैं और गायक मोहम्मद रफी के फैन हैं। फैन होने की वजह से मुजीबुर्रहमान मोहम्मद रफी के मुंबई के बांद्रा स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने जाया करते थे। जयंती पर हर साल उनके घर जाने की वजह से मोहम्मद रफी के परिवार और रिश्तेदारों से नजदीकियां बढ़ गई। शहर कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में आरोप लगाया कि मोहम्मद रफी के नाती की पत्नी फरहीन इरफान ने खुद को भारतीय रेलवे में निजी परामर्श बताया। इसके बाद रेलवे में कैंटीन संचालन का ठेका और स्थाई नौकरी का झांसा देकर रकम की डिमांड की। उसके झांसे में आकर 2021 में अलग-अलग एक दर्जन से अधिक बैंक खातों में लगभग 65 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे और पांच सालों तक झूठा आश्वासन देते रहे। जब शिक्षक ने अपनी रकम वापस मांगी, तो उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जाने लगीं। पुलिस ने इरफान परवेज अहमद, फरहीन, उबैद, इमाद, शहाना कुरैशी, रिहाना कुरैशी व शाहनवाज कुरैशी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


शिक्षक के साथ 65 लाख की ठगी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी मुंबई के रहने वाले हैं। मामले की जांच की जा रही है। ...अभय कुमार पांडेय, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed