फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Revenue team reached Bankhala in the dispute over possession of the well

Bijnor News: कुएं पर कब्जे के विवाद में बनखला पहुंची राजस्व टीम

Fri, 11 Sep 2026 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Revenue team reached Bankhala in the dispute over possession of the well
कोतवाली देहात। क्षेत्र के गांव बनखला में पुराने कुएं की जमीन को लेकर चल रहे विवाद के मामले में बृहस्पतिवार को राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसडीएम के आदेश पर पहुंची टीम ने राजस्व अभिलेखों के आधार पर जमीन की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के तीन-तीन लोगों के बयान भी दर्ज किए गए। तहसील प्रशासन ने दोनों पक्षों से मस्जिद, जमीन और कुएं से संबंधित अभिलेख मांगे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को गांव रसूलपुर जागन उर्फ लक्खूवाला के कुछ ग्रामीणों ने एसपी से शिकायत की थी कि पंचायत के गांव बनखला में वर्षों पुराना पानी पीने का कुआं था। ग्रामीणों के अनुसार करीब दस वर्ष पहले यहां मस्जिद का निर्माण कराया गया था। निर्माण के दौरान कुएं को मस्जिद परिसर में शामिल कर लिया गया। आरोप है कि नमाज अदा करने वालों और जमातियों के लिए कुएं के आसपास शौचालय और बाथरूम का निर्माण करा दिया गया। इसके बाद मौके पर कुआं दिखाई नहीं देता है। ग्रामीणों का दावा है कि कुआं राजस्व अभिलेखों और गांव के नक्शे में दर्ज है। बृहस्पतिवार को राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर अभिलेखों के आधार पर स्थिति देखी। इस दौरान दोनों पक्षों के तीन-तीन लोगों के बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन ने दोनों पक्षों से मस्जिद, संबंधित जमीन और कुएं से जुड़े गांव के राजस्व अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा है। एसडीएम नगीना प्रिंस कुमार ने कहा कि टीम मौके पर गई थी। रिपोर्ट आने के बाद इसमें कुछ बताया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुआं कब्जामुक्त कराने की मांग
बृहस्पतिवार को हिंदू रक्षक दल के जिलाध्यक्ष कौशिक त्यागी के नेतृत्व में ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर गांव के नक्शे में दर्ज कुएं को कब्जामुक्त कराने की मांग की। कौशिक त्यागी ने आरोप लगाया कि दूसरा पक्ष मामले को लेकर गुमराह कर रहा है और गांव के नक्शे को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कुएं को कब्जामुक्त नहीं कराया गया तो संगठन आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed