फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uttarakhand man arrested for fraudulently availing ITC worth Rs 19.96 lakh

Bijnor News: 19.96 लाख की फर्जी आईटीसी लेने में उत्तराखंड का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 11 Sep 2026 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand man arrested for fraudulently availing ITC worth Rs 19.96 lakh
शेरकोट। फर्जी जीएसटी फर्म के जरिए बिना वास्तविक कारोबार के 19.96 लाख रुपये की सीजीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) हासिल कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने के मामले में शेरकोट पुलिस और बिजनौर क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


राज्य कर अधिकारी धामपुर खंड संदीप कुमार वर्मा की तहरीर पर थाना शेरकोट में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच में सामने आया कि धामपुर रोड स्थित एम.ए. ट्रेडर्स के नाम से संचालित फर्म ने बिना वास्तविक व्यापारिक गतिविधियों के अभिलेखों में करीब 11.09 करोड़ रुपये की आउटवर्ड सप्लाई दर्शाई। इसके आधार पर 19.96 लाख रुपये की सीजीएसटी आईटीसी प्राप्त की गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, विवेचना में ऊधमसिंह नगर के जसपुर क्षेत्र निवासी शहनवाज पुत्र बाबू हुसैन का नाम प्रकाश में आया। गुरुवार को शेरकोट पुलिस और बिजनौर क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह साथियों के साथ मिलकर गरीब और जरूरतमंद लोगों को लालच देकर उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड, बिजली बिल और अन्य पहचान पत्र हासिल करता था। इन दस्तावेजों के आधार पर फर्जी जीएसटी फर्मों का पंजीकरण कराया जाता था। इसके बाद कूटरचित बिल तैयार कर बिना वास्तविक माल के खरीद-बिक्री दर्शाई जाती थी और बिल जीएसटी पोर्टल पर अपलोड किए जाते थे।


सीओ धामपुर अंजनी चतुर्वेदी ने बताया कि इस तरह कई फर्मों के जरिए फर्जी कारोबार दिखाकर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया जाता था। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed