फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leopard spotted near school, students and villagers panicked

Bijnor News: स्कूल के पास गुलदार दिखा छात्रों और ग्रामीणों में दहशत

Fri, 11 Sep 2026 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Leopard spotted near school, students and villagers panicked
बिजनौर। हल्दौर ब्लॉक के गांव फतेहपुर असल में प्राथमिक विद्यालय के पास गुलदार दिखाई दिया। इससे ग्रामीणों, छात्रों, शिक्षकों में दहशत माहौल बन गया।
विज्ञापन

गुलदार की सूचना मिलने पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर स्कूल के पास पहुंचे। शिक्षकों ने भी छात्रों को कमरों के अंदर बैठा दिया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के रेंजर महेश गौतम, वन दरोगा योगेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
वन विभाग की टीम ने आसपास के गन्ने के खेतों में गुलदार की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। रेंजर महेश गौतम ने पहले विद्यार्थियों व शिक्षकों के साथ बैठक कर उन्हें गुलदार से बचाव के उपाय बताए। इसके बाद ग्रामीणों के साथ बैठक कर सावधानी बरतने और अकेले खेतों की ओर न जाने की सलाह दी।
विज्ञापन

उन्होंने गुलदार को जल्द पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने का आश्वासन दिया। रेंजर ने ग्राम प्रधान रुपेश त्यागी को स्कूल के आसपास सफाई कराने और चहारदीवारी ऊंची कराने के निर्देश दिए। चौकीदार यासीन को भी सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भाकियू टिकैत के मीडिया प्रभारी संदीप त्यागी, मनोज कुमार, दीपक कुमार, राज त्यागी, शिवा त्यागी, विनीत सैनी, नेपाल सिंह, मनीष त्यागी, आकाश, नईम, देवेंद्र त्यागी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed