फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Viadur Kuti to be brought to the stream of Ganga'

‘विदुर कुटी तक लाई जाए गंगा की धारा’

Sat, 30 Jun 2018 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 30 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
'Viadur Kuti to be brought to the stream of Ganga'
अधिकारियों के साथ निरीक्षण करने विदुर कुटी पहुंचे डीएम। - फोटो : अमर उजाला
                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
गंजदारानगर में भारत सरकार द्वारा जारी स्वच्छ आइकॉनिक पैलेस की सूची में विदुरकुटी को भी शामिल किया गया है। इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए डीएम अटल कुमार राय ने विदुर कुटी का भ्रमण किया। उन्होंने लगभग डेढ़ दर्जन विभागों से मंत्रणा कर तीन जुलाई तक कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहीं, आसपास के ग्रामीणों ने ने डीएम से विदुर कुटी मंदिर स्थल तक गंगा की मुख्य धारा को लाने की मांग की है।  स्वच्छ आइकॉनिक पैलेस योजना के तहत फेज तीन की सूची जारी की गई है। इस सूची में विदुर कुटी को शामिल किया गया है। शुक्रवार को डीएम भारत माता भवन के सभागार में पहुंचे। यहां उन्होंने वन विभाग, पंचायत राज, उद्यान विभाग, जल निगम, पर्यटन विभाग सहित कई विभागों के अधिकारियों से मंत्रणा कर निर्देश दिए। जिससे स्वच्छ आइकॉनिक पैलेस की सूची में शामिल विदुर कुटी को पर्यटन के रूप में विकसित किया जा सके। इसके लिए कार्य योजना में बिजनौर-बदायूं स्टेट हाइवे से विदुर कुटी के संपर्क मार्ग का सुंदरीकरण एवं चौड़ीकरण, पार्किंग, बच्चों की खेलकूद हेतु स्थल, वाटर फाउंटेन, विदुर कुटी के मुख्य गेट, विदुरकुटी मंदिर का सुंदरीकरण पर्यटन स्थल क्षेत्र को पॉलीथिन मुक्त   बनाने, आकर्षक पेड़ लगाने के सुझाव दिए गए। 
विज्ञापन
डीएम ने विदुर स्थल पर नवनिर्मित भवनों की छत टपकने की शिकायत का संज्ञान लेते हुए कार्यदायी संस्था को कड़े निर्देश दिए कि तत्काल भवन की छत की पूर्ण गुणवत्ता के साथ मरम्मत कराना सुनिश्चित करें। डीएम ने ग्रामीणों से भी सुझाव मांगे। गांव निवासी देवराज जोशी, विदुर सेवा आश्रम के प्रबंधक नीरज त्यागी, संचित अग्रवाल, विरेंद्र सिंह, पंचायत सचिव सुरेंद्र, वन रेंजर सतीश कुमार आदि ने जिला अधिकारी को अवगत कराया कि जब तक विदुर कुटी के घाट से गंगा प्रवाहित नहीं की जाएगी तब तक यह स्थल पर्यटन के रूप में विकसित नहीं हो सकता। गंगा की जलधारा के बिना यह स्थल सुनसान रहता है। जबकि साल में जहार दीवान का मेला व गंगा स्नान का मेला यहां आयोजित होता है। इनमें कई लाख श्रद्धालु आते हैं। डीएम ने वृद्ध आश्रम में जाकर वृद्धों को फल व वस्त्र वितरित किए। उन्होंने वृद्धों को आश्रम में मिल रही सुविधाओं आदि के बारे में भी पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed