फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vehicle collided in fog, death of one, many ghazals

कोहरे में टकराए वाहन, एक की मौत, कई घ्ाायल

Fri, 05 Jan 2018 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 05 Jan 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
Vehicle collided in fog, death of one, many ghazals
अफजलगढ़ के गांव माननगर की पुलिया पर पलटा गेहूं से लदा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
 नींदडू़ में कोहरे के कारण दिल्ली से अफजलगढ़ जा रही गढ़मुक्तेश्वर डिपो की बस धर्मकांटे के सामने खड़ी गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली  से टकरा गई। उधर, नहटौर बिजलीघर  के पास गन्ने से लदी भैंसा-बुग्गी से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात गढ़मुक्तेश्वर डिपो की रोडवेज बस दिल्ली से यात्रियों को लेकर अफजलगढ़ के लिए चली थी। करीब बारह बजे बस जब नींदडू़ के करीब फैज-ए-आम धर्म कांटे पर पहुंची, तब वहां ट्रैक्टर में पंचर होने के कारण पहले से खड़ी गन्ने से लदी ट्राली के पिछले हिस्से से टकरा गई। हादसे के समय कोहरा था और ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे रिफ्लेक्टर नहीं लगे थे। हादसे के दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। टक्कर से गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। यात्रियों की चीख सुन धर्म कांटे के मालिक आमिर निशात, जावेद, जहांगीर और आलम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने यात्रियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

आमिर निशात ने बताया कि बस में धामपुर, शेरकोट, रेहड़, अफजलगढ तथा चाराजमल आदि के 35-40 यात्री सवार थे। उन्होंने 108 नंबर को हादसे की जानकारी दी गई और यात्रियों को ठंड से बचाने के लिए अलाव जलाया। एंबुलेंस के एक घंटे तक भी नहीं पहुंचने पर धामपुर शुगर मिल में गन्ना डालकर लौट रही ट्रैक्टर ट्राली को रोककर मानवीय सहायता मांगी गई। किसान मोनू ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से चोटिल और अन्य यात्रियों को धामपुर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा वहां मौजूद कुछ मुसाफिरों से बातचीत की। चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक रोहिताश चौधरी ने डायल 100 द्वारा हादसे में जख्मी ढक्का कर्मचंद निवासी बस चालक गजराज सिंह, सरकड़ा चकराजमल निवासी    सलीम पुत्र बल्लू हसन तथा सादकपुर रेहड़ निवासी अलताफ   पुत्र इस्लामुद्दीन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बस चालक गजराज सिंह की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed