फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vaccination not given, out of the health team

स्वास्थ्य विभाग की टीम से जमकर नोकझोंक

Thu, 05 Dec 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Vaccination not given, out of the health team
गांव जलाउद्दीनपुर में विरोध के चलते टीम बैरंग लौटी
विज्ञापन

हल्दौर। गांव जलाउद्दीनपुर में कुछ ग्रामीणों ने इंद्रधनुष योजना के अंतर्गत बच्चों का टीकाकरण करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम से जमकर नोकझोंक की और बच्चों का टीकाकरण नहीं कराया। टीम को बैरंग लौटने पर मजबूर होना पड़ा।

शासन के निर्देश पर दो दिसंबर से सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0 अभियान की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत दो साल तक के बच्चों को खसरा, हेपेटाइटबी, रुबेला, गला घोटू, डायरिया आदि समेत दस प्रकार की बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण कराया जाना है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव जाकर टीकाकरण करने में लगी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी मदनपाल सिंह स्वास्थ्यकर्मियों के साथ गांव जलाउद्दीनपुर में बच्चों का टीकाकरण करने पहुंचे। जानकारी पाकर गांव के ही अनिल, वसीम, बासिद, मो. नवाब अहमद, इकराम, शहनवाज, नौशाद, रफीक आदि ग्रामीण टीकाकरण न कराने को लेकर चिकित्सा विभाग की टीम से भिड़ गए और तीखी नोकझोंक भी की। चिकित्सा प्रभारी मदनपाल व ग्राम प्रधान खमेंद्र सिंह, राशन डीलर शाहनवाज ने ग्रामीणों को टीकाकरण के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी देकर काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण अपने बच्चों की बीमारी होने की आशंका को लेकर टीकाकरण लगवाने के लिए राजी नहीं हुए। विरोध के चलते टीम बच्चों का टीकाकरण कराए बिना ही लौट गई । चिकित्सा प्रभारी डा. मदनपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed