{"_id":"64973dae0ba48bfed402c054","slug":"uttarakhand-forest-officials-meeting-in-up-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-5737-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: यूपी में उत्तराखंड वन अधिकारियों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: यूपी में उत्तराखंड वन अधिकारियों की बैठक
विज्ञापन
अमानगढ़ रेंज कैम्प कार्यालय पर आयोजित यूपी उत्तराखंड वन अधिकारियो की बैठक
रेहड़। अमानगढ़ रेंज के कैंप कार्यालय पर यूपी और उत्तराखंड के वन अधिकारियों ने वन्य जीवों से जुड़ी समस्याओं से निबटने के लिए बैठक का आयोजन किया। जिसमें साझा रणनीति बनाने पर सहमति बनाई गई।
शनिवार को यूपी व उत्तराखंड के वन अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित हुई। जिसमें वन्य जीव व वन संपदा एवं आमजन की सुरक्षा से संबंधित समस्याओं से निबटने के लिए संयुक्त गश्त, मानव वन्य जीव संघर्ष नियंत्रण हेतु रेस्क्यू अभियान, बॉर्डर एरिया पर गुलदार प्रभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर सघन कांबिंग अभियान, नियमित रूप से गश्त, ड्रोन, कैमरा ट्रैप के माध्यम से गुलदार के मूवमेंट की मॉनिटरिंग साथ ही गुलदार के व्यवहार को समझने तथा घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु विशेषज्ञों एवम पशु चिकित्सकों की सेवाएं सहित रैपिड रिस्पांस टीम के गठन पर सहमति बनाई गई।
इस अवसर पर प्रभारी सीसीएफ बरेली विजय सिंह सीएफ मुरादाबाद रमेश चंद्रा, सीएफ तराई पश्चिमी वृत दीपचंद्र आर्य, डीएफओ बिजनौर अरुण कुमार सिंह, डीएफओ तराई पश्चिमी प्रकाश चंद्र आर्य, एसडीओ अंशुमान मित्तल व ज्ञान सिह, रेंजर अमानगढ़ खुशबू उपाध्याय, रेंजर नगीना प्रदीप शर्मा सहित रेंज स्टाफ उपस्थित रहा।