{"_id":"65c53b832c882c9b62010984","slug":"upset-over-his-wife-not-coming-from-her-parents-home-a-man-hanged-himself-died-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-108890-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पत्नी के मायके से नहीं आने से खिन्न व्यक्ति फंदे पर झूला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पत्नी के मायके से नहीं आने से खिन्न व्यक्ति फंदे पर झूला, मौत
Fri, 09 Feb 2024 02:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 09 Feb 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
धामपुर। नगीना थाना क्षेत्र के गांव चमरोला निवासी युवक ने गांव करनावाला में पेड़ पर मफलर के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक व्यक्ति का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था और वह मायके से नहीं आ रही थी।
क्राइम इंस्पेक्टर अता मोहम्मद ने बताया कि नगीना थाना क्षेत्र के गांव चमरोला निवासी अशोक (27) की तीन साल पहले नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव जलालाबाद में शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद आपसी मनमुटाव के चलते दोनों के बीच संबंध खत्म हो गए थे। बताया गया कि अशोक ने पहली पत्नी से संबंध खत्म हो जाने के बाद एक साल पहले दूसरी शादी नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव चेहला निवासी रीता के साथ की थी। बताया गया कि पिछले चार महीने से रीता और अशोक के बीच भी खटपट हो गई और महिला अपने मायके चली गई। काफी प्रयास के बाद रीता मायके से घर नहीं आ रही थी।
बताया गया कि युवक इसी को लेकर तनाव में था। छह फरवरी को अशोक अपने घर चमरोला से धामपुर गांव करनावाला में अपने बहनोई जबर सिंह के यहां आया था। करनावाला में बुधवार देर रात अशोक ने एक खेत में पेड़ पर अपने मफलर का फंदा बनाया और उस पर लटककर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक विक्रम सिह ।
विज्ञापन