फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uprooted breaths, Armaan is yet to go

साहित्यिक संस्था ने पत्रकारिता दिवस पर किया काव्य गोष्ठी का आयोजन

Mon, 24 May 2021 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Uprooted breaths, Armaan is yet to go
उखड़ रही सांसें, अरमान अभी बाकी है...
विज्ञापन

नजीबाबाद। साहित्यिक संस्था मेरी कलम की ओर से पत्रकारिता दिवस पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय काव्य गोष्ठी में कवियों ने अपनी-अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।
सोमवार को गूगल मीट पर आयोजित काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता डा. सारंगा देस असीम ने की और मुख्य अतिथि यूएसए से मंजु श्रीवास्तव रही। संस्था की अध्यक्षा डा. मंजु जौहरी ने गोष्ठी का संचालन करते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो देश दुनियां की खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का कार्य करता है।

गोष्ठी में डॉ मंजु जौहरी ने उखड़ रहीं हैं सांसें, अरमान अभी बाकी है, डर रहा क्यों तू ए वंदे, वरदान अभी बाकी है.., डा. सारंगा देस असीम ने दिल्ली की खातिर गांवों की कुटिया तक वीरान हुई है.., डॉ सतेंद्र गुप्ता ने कद से बड़ा ख्वाब देख लिया.., डॉ बेगराज यादव ने बातें महफिल में वो कुछ ऐसी कर गया, न जाने कितनों के दिल से उतर गया.., कुमुद कुमार ने जब राष्ट्र हो मुसीबत में, मसखरी अच्छी नहीं लगती.. सुनाई। कविता नामदेव ने जहरीली हवाओं में पल-पल जीना हुआ भारी.., सुमन वर्मा ने राष्ट्र को आइना पत्रकार दिखाता है.. रचना पेश की। इसके अलावा ऊषा श्रीवास्तव, डा. वर्षा सिंह, मंजू श्रीवास्तव, देव पुत्र गुलफाम, फूल माला, शशि देवली, दीपा शर्मा, तपस अग्रवाल, शिवेंद्र कौशिक आदि ने अपनी-अपनी काव्य रचनाएं प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed