फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uproar in Uttar Pradesh Gramin Bank's Harewali branch for the second day

Bijnor News: उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की हरेवली शाखा में दूसरे दिन भी हंगामा

Wed, 08 Apr 2026 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Uproar in Uttar Pradesh Gramin Bank's Harewali branch for the second day
हरेवली। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की हरेवली शाखा में ग्राहकों का मंगलवार को दूसरे दिन भी पेमेंट को लेकर हंगामा रहा। ग्राहकों का कहना है कि बैंक शाखा की ओर से ग्राहकों को मांग के अनुरूप पेमेंट नहीं किया जा रहा है जबकि उनके खातों में पर्याप्त धनराशि जमा है। पेमेंट न मिलने से उनके जरूरी कामों को पूरा करने में बाधा आ रही है।
विज्ञापन

मुकेश कुमार, अकरम, दिलावर सिंह, सुनील कुमार, महेंद्र सिंह, सतीश कुमार, चंद्रपाल, भारती, रेखा देवी आदि का कहना है कि उनके घर में शादी- विवाह व अन्य जरूरी कार्यक्रम हैं। उन्हें पैसे की आवश्यकता है। खाते में पर्याप्त पैसे जमा है लेकिन बैंक द्वारा 10 हजार रुपये से ज्यादा की पेमेंट नहीं की जा रही है, जिसकी वजह से जरूरी काम रुक गए हैं। सोमवार को भी ग्राहकों द्वारा पेमेंट कराने की मांग को लेकर हंगामा किया गया था लेकिन कोई लाभ ग्राहकों को नहीं मिल पा रहा है। इस बैंक शाखा से क्षेत्र के गांव भगोता, शाह नगर कुराली, रामनगर गोसाई, सहारावाला, परमावाला, कांदला, खिदरपुर आदि करीब 24 से अधिक गांव जुड़े हुए हैं। लोग रोज बड़ी संख्या में लेनदेन करने के लिए बैंक पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें उनकी मर्जी के अनुरूप पेमेंट नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

उधर शाखा प्रबंधक राहुल कुमार का कहना है कि ग्राहकों की समस्या का समाधान करने के लिए वह बैंक के उच्च अधिकारियों से संपर्क में हैं। लेकिन फिर भी समाधान नहीं हो पा रहा। उन्होंने ग्राहकों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed