बिजनौर में बाइक हादसा: बुझ गए दो घरों के चिराग, परिवारों में मचा कोहराम, रो-रोकर बुरा हाल
Accident in Bijnor : बिजनौर में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर के नजीबाबाद में बुधवार रात को दर्दनाक हादसा हो गया। बताया गया कि खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
नांगलसोती के मोहल्ला कैथवाड़ा निवासी लईक (25), गुलफाम (24) और नौशाद चंदक की ओर से बाइक पर सवार होकर नांगलसोती जा रहे थे। खानपुर तिराहे के समीप इनकी बाइक मार्ग पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। जिससे तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को नांगलसोती के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अपर पुलिस अधीक्षक शहर डॉ.प्रवीण रंजन और सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि दुर्घटना में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, दूसरे युवक की मौत उपचार के लिए ले जाते समय हो गई। मार्ग दुर्घटना में लईक और गुलफाम की मौत हो गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल नौशाद को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: शाम साढ़े चार बजे तक 822 यूनिट हुआ रक्तदान, लोगों में दिखा खूब उत्साह
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
सड़क पर पड़े पानी की टंकी के पाइप से टकराने के बाद गिरने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए लाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: Meerut: पांच माह में 400 से अधिक घटनाओं में खर्च हुआ 42 लाख 16 हजार 300 लीटर जल
थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि बुधवार की शाम बढ़ापुर क्षेत्र के सारंगवाला व लदापुर गांव के बीच पानी की टंकी के लिए पाइप डालने का काम चल रहा था। बताया गया कि ग्राम भरतपुर निवासी मनोज (23) अपनी बाइक से जब गुजर रहा था तो उसकी बाइक सड़क पर पड़े पाइप से टकरा गई, जिससे वह जमीन पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में परिजन मनोज को रात्रि में नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।