फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: बिजनौर में हादसा, दो युवकों की मौके पर मौत, विपिन चौधरी बने सपा के मेरठ जिलाध्यक्ष

Wed, 14 Jun 2023 10:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 14 Jun 2023 10:12 PM IST
खास बातें

आज अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में स्वेच्छिक रक्तदान शिविर लगाए गए हैं। जहां आप स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचा सकते हैं।

विज्ञापन
Meerut News Live: donors are donating blood today to save needy lives, fear of leopard rumor in Pandavnagar
सड़क हादसा

लाइव अपडेट

09:56 PM, 14-Jun-2023
बिजनौर में नजीबाबाद तहसील के नांगल सोती में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
08:56 PM, 14-Jun-2023
विपिन चौधरी बने सपा के मेरठ जिलाध्यक्ष

मेरठ में जयवीर सिंह के भाजपा ज्वॉइन करने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) ने विपिन चौधरी को जिलाध्यक्ष बनाया है। बताया गया कि अखिलेश यादव के निर्देशानुसार रजपुरा, मवाना निवासी विपिन चौधरी को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

इससे पहले जयवीर सिंह सपा के मेरठ जिलाध्यक्ष थे। लेकिन मंगलवार को वह भाजपा पार्टी में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन
08:19 PM, 14-Jun-2023
कैंट बोर्ड में पास हुआ 149 करोड़ का संशोधित बजट

मेरठ में नगर निकाय में समायोजन की अटकलों के बीच बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर राजीव कुमार की अध्यक्षता में हुई कैंट बोर्ड की बैठक में बोर्ड का 149 करोड़ रुपये का संशोधित बजट पास कर दिया गया। 16 करोड़ में आठ वार्ड में 48 सड़कों के निर्माण के लिए बजट पास किया गया। इनमें 15 का निर्माण हो चुका है।
05:12 PM, 14-Jun-2023
मेरठ यूनिट: 4:30 बजे तक कुल रक्तदान - 822 यूनिट

जिला              रक्तदान (यूनिट)
मेरठ                   324
मुजफ्फरनगर       190
सहारनपुर             102
बिजनौर                78
बागपत                  84
शामली                  51
04:39 PM, 14-Jun-2023
मेरठ में एडीजी राजीव सभरवाल ने रजबहा कांवड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण किया। नावला कोठी से पुरा महादेव तक यात्रा को लेकर व्यवस्थाओं की जानकारी कीं।
03:07 PM, 14-Jun-2023
मुजफ्फरनगर जनपद में अब तक 190 यूनिट रक्तदान हुआ। मेरठ के कोटपाल हॉस्पिटल में 76 ब्लड डोनेट किया। बागपत में 86 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:11 PM, 14-Jun-2023

रक्तदाता कर रहे महादान

बागपत जनपद में रक्तदान शिविरों में अभी तक 70 यूनिट रक्तदान हुआ है, जबकि 82 का रजिस्ट्रेशन हुआ है। वहीं मुजफ्फरनगर जनपद में अब तक 80 यूनिट रक्तदान किया जा चुका है। 
शामली में डीएम शामली रविंद्र सिंह, एडीएम संतोष कुमार सिंह रक्तदान शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे। शामली में दिल्ली रोड स्थित आरोग्यं हॉस्पिटल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाए गए रक्तदान शिविर में 34 महादानियों ने रक्तदान किया है। मेरठ मेडिकल कॉलेज में अब तक 83 यूनिट रक्तदान हुआ है।
12:02 PM, 14-Jun-2023

महादान करने बढ़ चढ़कर रक्तदान शिविर पहुंच रहे रक्तदाता

मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में चल रहे स्वेच्छिक रक्तदान शिविर में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मुजफ्फरनगर में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने शिविर का उद्घाटन किया। दोपहर तक जिले में 60 यूनिट रक्तदान किया जा चुका है। सहारनपुर में 12:00 बजे तक 51 यूनिट रक्तदान हुआ। मेरठ में दोपहर 12:00 बजे तक 120 यूनिट रक्तदान हो चुका है। मेडिकल कॉलेज 41, जिला अस्पताल 30, कोटपाल नर्सिंग होम 28 और जसवंत राय में 21 यूनिट रक्तदान हुआ है।
11:23 AM, 14-Jun-2023

अमर उजाला का मेधावी छात्र सम्मान समारोह आज

अमर उजाला की ओर से मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2023 कार्यक्रम आज सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर में होगा। इसमें विभिन्न बोर्ड की वर्ष 2023 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाओं के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के साथ मिलकर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मेरठ जिले के 20 मेधावी छात्र सम्मानित होंगे। 
10:45 AM, 14-Jun-2023

पांडव नगर में तेंदुआ की अफवाह से दहशत

मेरठ के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पांडव नगर में किसी राहगीर को तेंदुआ दिखा तो उसने पुलिस की 112 नंबर सेवा पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ आसपास के लोगों ने तलाश की लेकिन तेंदुआ नही मिला।

रात सवा बारह बजे के करीब पांडव नगर में किसी बाइक सवार ने कॉलोनी में तेंदुए को जाते देखा तो वो दहशत में पड़ गया उसने पुलिस के 112 नंबर पर सूचना दी। थोड़ी देर में वायरलेस पर सूचना फ्लैश कर दी गई। थोड़ी देर में फैंटम पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा कि तेंदुआ कुछ दिन पहले भी होमगार्ड चौराहे पर जोमेटो के सेल्समैन को दिखा था। आशंका जताई जा रही कि वही तेंदुआ इधर आया होगा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed