UP: हिमगिरी एक्सप्रेस के S-5 कोच के पहियों में लगी आग, मचा हड़कंप, फिर यात्रियों ने बड़ा हादसा होने से बचाया
Bijnor News : सुपह फास्ट हिमगिरी एक्सप्रेस के S-5 कोच के पहियों में आग लग गई। आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद कड़ी मशक्कत कर बड़ा हादसा होने से बचाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर में नगीना रेलवे स्टेशन से कुछ पहले सुपर फास्ट हिमगिरी एक्सप्रेस के एस-5 कोच के पहियों में धुएं के साथ आग लगने से हड़कंप मच गया। ट्रेन में चल रहे कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान करीब एक घंटा ट्रेन घटनास्थल व नगीना स्टेशन पर खड़ी रही।
जम्मूतवी से हावड़ा जाने वाली सुपरफास्ट हिमगिरी एक्सप्रेस शुक्रवार की सुबह करीब 10:20 बजे जब बूंदकी रेलवे स्टेशन से नगीना की तरफ चली तो फाटक संख्या 73/74 के बीच यात्रियों ने एस-5 कोच के पहियों से तेज धुआं व आग लगती हुई देखी तो बोगी में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें: UP: ऑस्ट्रेलिया से पत्नी को ढूंढते हुए मेरठ पहुंचा युवक, सच्चाई मालूम पड़ी तो पकड़ा माथा
सूचना पर ट्रेन रुकी तो आनन-फानन पूरी बोगी के यात्री नीचे उतर गए। ट्रेन में चल रहे मैकेनिकों की टीम ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि पहियों के ब्रेक शू जाम होने के कारण ऐसा हुआ है।
यह भी पढ़ें: मोहब्बत में खूनी बना प्रेमी: सोनी हत्याकांड की ऐसी कहानी, हिल गया हर किसी का दिमाग, शादी के 20 दिन बाद मर्डर