फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP Election 2022: Voting in Saharanpur Bijnor today, crowds of voters gathered at the centers

UP Elections 2022 Phase 2: सहारनपुर में नहीं टूटा रिकॉर्ड, बिजनौर में मामूली बढ़त, जानें छह बजे तक कितने फीसदी हुआ मतदान

Tue, 15 Feb 2022 12:12 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर/सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर/सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 15 Feb 2022 12:12 AM IST
सार

पश्चिमी यूपी की 15 विधानसभा सीटों पर सोमवार को मतदान हुआ। सुबह के समय जहां लोगों की संख्या कम रही। वहीं आसमान में जैसे-जैसे सूरज चढ़ता रहा वैसे ही मतदाताओं में भी उत्साह बढ़ता चला गया। सुबह नौ बजे के बाद मतदाता काफी जोश के साथ घरों से निकले और बूथों पर लाइनें लगने लगीं।

विज्ञापन
UP Election 2022: Voting in Saharanpur Bijnor today, crowds of voters gathered at the centers
सहारनपुर में वोट डालने के लिए लाइन लगीं महिलाएं। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ। सहारनपुर में जहां सात विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ तो वहीं बिजनौर की आठ सीटों पर वोटिंग हुई है। सहारनपुर जिले में शाम छह बजे तक 71.01 प्रतिशत मतदान हुआ तो वहीं बिजनौर में छह बजे तक 66.73 फीसदी वोटिंग हुई। 

विज्ञापन


बिजनौर में सभी विधानसभा में 66.73 प्रतिशत मतदान

नजीबाबाद - 68.21

नगीना      - 65.43 

बढ़ापुर     - 66.84

धामपुर    - 67.42

नहटौर     -  65.55

बिजनौर   - 65.68

चांदपुर    - 69.50

नूरपुर    - 65.32

वहीं इससे पहले शाम पांच बजे तक 65.89 फीसदी मतदान हुआ। उधर, बिजनौर जिले में शाम पांच बजे तक 61.44 प्रतिशत हुआ है। 

बिजनौर में पांच बजे तक 61.44 प्रतिशत हुआ मतदान
नजीबाबाद         59.89
नगीना               61.02
बढ़ापुर              59.8
धामपुर              63.94
नहटौर              59.6
 बिजनौर           61.7
चांदपुर             62.6
नूरपुर               63.3

वहीं इससे पहले बिजनौर जिले की आठों विधानसभा सीटों पर तीन बजे तक 51.81 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि दोपहर एक बजे तक 44.03 फीसदी मतदान हुआ और जबकि बिजनौर में एक बजे तक 38.68 प्रतिशत मतदान हुआ था। 
विज्ञापन


बिजनौर जिले में एक बजे तक 38.68 फीसदी हुआ मतदान
नजीबाबाद-  39.46  प्रतिशत
 नगीना -     37.9  प्रतिशत
बढ़ापुर-     43.8   प्रतिशत
 धामपुर-    41.6   प्रतिशत
 नूरपुर -      34.8   प्रतिशत
बिजनौर -   39.3   प्रतिशत
चांदपुर-      31.4  प्रतिशत
नहटौर-     40.8 प्रतिशत

सहारनपुर जनपद के नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव चढ़ाव में चुनाव के बहिष्कार की घोषणा कर दी गई। इसके बाद चढ़ाव गांव का मतदान केंद्र सूना पड़ा रहा। अभी तक कोई मतदाता मतदान करने के लिए यहां नहीं पहुंचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी वोटिंग को लेकर भाजपा प्रत्याशी की पुलिस से नोकझोंक
सहारनपुर में चिलकाना के जेजे इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग को लेकर भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी की पुलिस के साथ नोकझोंक हो गई। केंद्र पर भाजपा के एजेंटों ने प्रत्याशी मुकेश चौधरी को सूचना दी कि यहां कुछ लोग फर्जी वोट डाल रहे हैं। मौके पर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी ने फर्जी वोटिंग की जानकारी ली और वहां तैनात पुलिसकर्मियों को हड़काया। सूचना पर थाना प्रभारी राजेश भारती, एसडीएम अजय कुमार तथा सीओ अरविंद पुण्डीर मौके पर पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने भाजपा प्रत्याशी व कार्यकर्ताओं को समझाकर मामला शांत किया। मतदान केंद्र पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

वहीं बिजनौर जिले की आठों विधानसभा में यूं तो करीब 25 प्रत्याशियों में से ही आठ विजेता निकलने हैं, लेकिन यदि चुनावी मैदान की बात की जाए तो कुल प्रत्याशियों की संख्या 89 है। कुछ सीटों पर त्रिकोणीय तो कुछ पर आमने-सामने की लड़ाई नजर आ रही है। जिलेभर में 26.90 लाख मतदाता हैं। पिछली बार 67 प्रतिशत मतदान हुआ था। 

बिजनौर में 11 बजे तक कुल 24.51 प्रतिशत मतदान
विधानसभा सभा के लिए सोमवार को मतदान जारी है।  समान में जैसे-जैसे सूरज चढ़ता रहा वैसे ही मतदाताओं में भी उत्साह बढ़ता चला गया। 9 बजे के बाद मतदाता काफी जोश के साथ घरों से निकले और बूथों पर लाइन लगा दी।शुरुआती दो घंटों में 9 बजे तक केवल 9% वोटिंग हो पाई थी। 9 बजे धूप खिल उठी। इसी के साथ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की अच्छी खासी भीड़ उमड़ने शुरू हो गई।

मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ अपने-अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट दिया। कंट्रोल रूम पर सबसे पहली शिकायत बढ़ापुर विधान सभा से आई जिसमें बूथ नंबर 1 से लेकर 11:00 पर मतदाताओं को मतदाता पर्ची नहीं बांटने की बात कही गई। प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित बीएलओ को फटकार लगाई और घर-घर मतदाता पर्ची भिजवाने का काम किया गया। 

बिजनौर के नगीना में दयानंद वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में बने बूथ संख्या 294 पर सुबह एक घंटा ईवीएम खराब रही, इस कारण मतदान प्रभावित हुआ, मतदाता बिना मतदान के ही लौट गए। सूचना पर पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट ने नई मशीन लगवा कर मतदान सुचारू रूप से शुरु कराया।

पुलिस बल और अर्द्घसैनिक बल के जवान सहित तैनात रहेंगे आठ जवान
निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग कराने के लिए इस बार सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। करीब 27 हजार पुलिस फोर्स की तैनाती की गई। एक मतदान केंद्र पर आठ जवान रहेंगे। इनमें अर्द्घसैनिक बलों के चार जवान और चार पुलिसकर्मी होंगे।

मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाएं चाक चौबंद हैं। पुलिस फोर्स और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान पोलिंग पार्टियों के संग मतदान केंद्रों पर तैनात हैं। बताया कि एक मतदान केंद्र पर पुलिस फोर्स के आठ जवान तैनात हैं, जिनमें चार जवान अर्द्घसैनिक बल के होंगे बाकी चार पुलिसकर्मी एवं होमगार्ड तैनात हैं। एक मतदान केंद्र पर चार बूथ होने तक संख्या यही रहेगी। पांच बूथ होने पर अर्द्घसैनिक बलों के जवानों की संख्या आठ हो जाएगी। जबकि पुलिसकर्मी डेढ़ गुणा यानी छह हो जाएंगे। 

लोकतंत्र के महापर्व में इस बार वोटिंग कर इतिहास बनाने का मौका है। इस बार लोकतंत्र के इस महापर्व में करीब साढ़े 37 हजार युवा वोटर भी अपना विधायक चुनने के लिए पहली बार मतदान करेंगे। पहली बार मतदान को लेकर युवाओं में उत्साह है। सहारनपुर जनपद में इस बार सातों विधानसभाओं में वोटरों की संख्या बढ़ कर 25 लाख 86 हजार 29 हो गई है।

2017 के चुनाव में जिले की सभी सातों विधानसभाओं में  23 लाख 57 हजार 591 मतदाता थे। इस बार 37 हजार 491 नए वोट युवाओं के बने है। पहली बार वोट डालने को लेकर युवाओं में उत्साह है। प्रशासन की ओर से मतदान के लिए घर-घर जाकर लोगों को जागरुक किया गया है। मतदान को लेकर जागरुकता के लिए डिजीटल प्लेटफार्म का भी सहारा लेकर डिजीटल गतिविधियां बढ़ाने पर जोर रहा। मतदान अधिक से अधिक हो इसके लिए प्रशासन की ओर से बूथों पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए है।

जिले में 25.86 लाख मतदाता चुनेंगे सात विधायक
सहारनपुर जिले में 25.86 लाख मतदाता सोमवार को (आज) सात विधायकों को चुनने के लिए मतदान करेंगे। इस बार सात विधानसभा सीटों पर 71 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। मतदान के लिए जिले में 1308 मतदान केंद्र और 2957 बूथ बनाए गए है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। भारी संख्या में पुलिस बल, अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। करीब तीन सप्ताह तक चले चुनावी शोर के थमने के बाद अब जिम्मेदारी मतदाताओं के कंधों पर है।

सोमवार सुबह सात बजे से बूथों पर मतदान शुरू होगा जो शाम छह बजे चलेगा। इन बूथों पर जिले के 2586029 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 1367045 पुरुष तथा 1218857 महिलाएं वोटर है। 127 मंगलामुखी भी अपना मतदान करेंगे। जिले में सबसे अधिक मतदाता सहारनपुर शहर सीट पर है। यहां पर 443376 वोटर है, जबकि सबसे कम रामपुर मनिहारान सुरक्षित सीट पर 323068 वोटर है।

कुल मतदाता       2586029
पुरुष               1367045
महिलाएं           1218857
थर्ड जेंडर         127
कुल मतदान केंद्र  1308
कुल बूथ          2957
पिंक बूथ          7
आदर्श बूथ       10

2017 का मतदान प्रतिशत   73 प्रतिशत
बेहट                         63.35 प्रतिशत
नकुड़                        77.25 प्रतिशत
सहारनपुर नगर               69.11 प्रतिशत
सहारनपुर देहात              74.57 प्रतिशत
देवबंद                       71.42 प्रतिशत
रामपुर मनिहारान             73.26 प्रतिशत
गंगोह                         71.80 प्रतिशत

शांतिपूर्वक मतदान के लिए ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी
देवबंद विधानसभा पर सोमवार (आज) को मतदान होगा। निष्पक्ष और शांतिपूर्वक मतदान के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं। चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए पैरा मिलिट्री फोर्स और पुलिस के करीब ढाई हजार से अधिक जवान ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे। इसके अलावा ड्रोन कैमरों से भी मतदेय स्थलों पर नजर रखी जाएगी। 

देवबंद विधानसभा में 177 मतदान केंद्र हैं। जबकि 400 बूथ हैं। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि मतदान के दौरान300 जवान लगातार राउंड पर रहेंगे और पूरे विधानसभा पर पैनी नजर रखेंगे। मतदान में तीन जोनल मजिस्ट्रेट, 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा थाना स्तर पर 20 कलस्टर मोबाइल सहित 31 थाने की गाड़ियां मतदान के दिन राउंड पर रहेंगी। जबकि डायल-112 की गाड़ियां भी क्षेत्र में सुरक्षा का जायजा लेती रहेंगी। 

सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा मतदान 
एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि मतदान के लिए रविवार सुबह 10 बजे से ही पोलिंग पार्टियां पहुंचनी शुरू हो गई थीं। सोमवार की सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। उन्होंने मतदाताओं से आह्वान किया कि वह लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए अपने मत का प्रयोग जरूर करें।
देवबंद में कुल मतदाता 348070
मुस्लिम       1,10,000
दलित          70000
राजपूत         35000
गुर्जर           30000
बाकी में अन्य जातियां 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed