फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP Board Exam: No copycat was caught in the first day exam, 2532 candidates remained absent

UP Board Exam: पहले दिन की परीक्षा में नहीं पकड़ा गया कोई नकलची, 2532 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Thu, 16 Feb 2023 12:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 16 Feb 2023 12:18 PM IST
सार

बिजनौर जनपद में यूपी बोर्ड परीक्षा आज 133 केंद्रों पर शुरू हुई। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात थे। कड़ी निगरानी के बीच पहले दिन पहले पाली की परीक्षा संपन्न कराई गई।

विज्ञापन
UP Board Exam: No copycat was caught in the first day exam, 2532 candidates remained absent
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद में यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में कड़ी चौकसी  रही। शासन के नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देशों का असर दिखाई दिया । स्टेटिक मजिस्ट्रेट तय समय से पहले ही आवंटित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। सचल दल भी परीक्षा शुरू होने से करीब डेढ़ घंटे पहले सक्रिय हो गए।प्रशासन की परीक्षा केंद्रों की घेराबंदी के चलते पहले दिन कोई नकलची नहीं मिला। 2500 से अधिक परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ी।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा 133 केंद्रों पर शुरू हुई। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात थे। जो सुबह सात बजे परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए जिले को 19 सेक्टर व पांच जोन में बांटा गया था।
विज्ञापन


सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट सुबह से ही निगरानी में जुट गए। मजिस्ट्रेटों ने स्ट्रांग रूम खुलने के समय व प्रश्नपत्रों के पैकेट खोलने पर विशेष निगाह रखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छह सचल दलों ने सुबह साढ़े छह बजे ही आवंटित क्षेत्रों की कमान संभाल ली थी। सचल दल परीक्षा समाप्त होने के समय 11.15 बजे तक सक्रिय रहे। उत्तर पुस्तिकाओं के बंडलों के सिलिग पैकिंग को देखा गया  जिला कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों से निगरानी होती रही।


2532 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे
पहले दिन पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी का पेपर था। परीक्षा में 51086 संस्थागत व व्यक्तिगत विद्यार्थी पंजीकृत थे। 48569 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 2517 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में इंटर सैन्य विज्ञान के पेपर में 195 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 180 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। मात्र 15 अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल व इंटर में मिलाकर कुल 2532 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed