{"_id":"64c4a42177e1b27f7b099c47","slug":"up-a-teenager-committed-suicide-after-consuming-poisonous-substance-in-a-village-of-bijnor-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, मचा कोहराम, सामने आई ये बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, मचा कोहराम, सामने आई ये बड़ी वजह
Sat, 29 Jul 2023 11:01 AM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:01 AM IST
सार
Bijnor News : एक किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी। बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। किशोरी की मौत के पीछे ये बड़ी वजह सामने आ रही है।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर जनपद के नूरपुर में एक किशोरी ने घर पर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। वहीं, किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव पूरनपुर नंगला निवासी खुशबू (16) ने शुक्रवार की देर रात में करीब ढाई बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: एक साथ उठीं तीन अर्थियां: मुखाग्नि देते हुए बिलख पड़े पिता, खुशियों से भरा था परिवार, अब पसरा मातम
विज्ञापन
इसके बाद परिजनों की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर ने इस मामले में तहरीर मिलने से इंकार करते हुए बताया कि शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, इस घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आ रहा है।
यह भी पढ़ें: मणिपुर जैसी घटना: किशोरी को निर्वस्त्र दौड़ाने के मामले में एक्शन, अहम सुराग से सामने आएंगे दरिंदों के चेहरे