{"_id":"647f7d77afbeb263bc0ba294","slug":"unite-and-fight-for-the-rights-of-farmers-satyaveer-singh-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-4543-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठित होकर लड़ें किसानों के हकों की लड़ाई : सत्यवीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठित होकर लड़ें किसानों के हकों की लड़ाई : सत्यवीर सिंह
Wed, 07 Jun 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
- पंचायत में छाया बिलाई मिल का बकाया व बेसहारा पशुओं का मुद्दा
-फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
झालू। भारतीय किसान यूनियन की झालू में डॉ. कामेंद्र सिंह के आवास पर हुई पंचायत में बिलाई चीनी मिल का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने, बेसहारा पशुओं से निजात दिलाने का मुख्य मुद्दा छाया रहा। किसानों ने कहा कि बिलाई चीनी मिल द्वारा समय पर गन्ना भुगतान नहीं करने पर उन्हें आर्थिक समस्या से जूझना पड़ रहा है।
पंचायत में महिला पहलवानों को न्याय मिलने पर भी चर्चा की गई। भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सोनू ने कहा कि किसानों की समस्या के लिए संगठित होकर लड़ाई लड़नी होगी। कहा कि बिलाई शुगर मिल द्वारा किसानों के गन्ने का भुगतान को लेकर शीघ्र कदम उठाया जाएगा। पूर्व एडीएम अशोक कुमार ने कहा कि किसान पहलवानों के समर्थन में खड़े हैं। बिलाई शुगर मिल किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं कर रही है। प्रशासन ने पहले भी भुगतान कराने का वादा किया था, लेकिन आज तक वादा पूरा नहीं हो पाया।
प्रदेश महासचिव कुलदीप सिंह ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है। गन्ना भुगतान दिलाने के लिए किसान संघर्ष को तैयार हैं। कामेंद्र सिंह राणा की अध्यक्षता एवं धर्मेंद्र राणा के संचालन में हुई पंचायत में डॉ. कामेन्द्र सिंह उर्फ टीटू, मास्टर गिरिराज सिंह, जयपाल सिंह, सुदेश चौधरी, शकील अहमद, यशवीर सिंह, प्रमोद कुमार, संदीप चौधरी उर्फ लहरी, राजपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।