{"_id":"64b2f9612faeff63bf0f7646","slug":"uncle-arrested-for-killing-nephew-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-7062-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: भतीजे की हत्या करने वाला आरोपी चाचा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: भतीजे की हत्या करने वाला आरोपी चाचा गिरफ्तार
विज्ञापन
अफजलगढ़ में पकड़ा गया भतीजे की हत्या करने वाला आरोपी चाचा।
बिजनौर, अफजलगढ़। गांव अभयराजपुर में गांव से बहार कुटी वाले बाबा के मंदिर के बरामदे में हत्या कर शव फेंकने के मामले में नया मोड़ आ गया। मंदिर पर रहने वाले मृतक के सगे चाचा ने ही अपने भतीजे की पीट-पीटकर हत्या की थी। वहीं उसने पुलिस सहित परिजनों को गुमराह करने का प्रयास किया था। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया।
थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह ने बताया कि मृतक गौरव की हत्या मंदिर में रहने वाले उसके चाचा बाबा कमलनाथ ने ही की थी। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया कि मृतक के पिता राधेश्याम की ओर से शुक्रवार को सूचना दी थी कि उसके पुत्र गौरव (21) को गांव के ही राजेन्द्र पुत्र मूलचन्द, दिवाकर पुत्र जगदीश सिंह, कुलदीप सिंह पुत्र मूलचन्द बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे शराब पीने को कहकर बुलाकर ले गए थे। गौरव के काफी रात तक घर वापस नहीं आने पर राजेन्द्र के घर जाकर जानकरी करने पर राजेन्द्र के साथ गाली-गलौच करने और जाने से मारने की धमकी दी गई। तीनों के खिलाफ गौरव की हत्या कर उसका शव गांव के बाहर स्थित कुटी वाले बाबा मंदिर में फेंकने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की गई।
चाचा ही निकला कातिल
थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच और साक्ष्यों के आधार पर पाया गया कि मृतक गौरव की हत्या उसके सगे चाचा बाबा कमलनाथ ने की थी। गौरव शराब का आदी होने के चलते बाबा कमलनाथ के समझाने पर गौरव ने बृहस्पतिवार की रात करीब 8 बजे बाबा के साथ कुटी मंदिर पर गाली-गलौच की थी। जिस पर गुस्से में आकर बाबा कमलनाथ ने डंडे से गौरव मारा-पीटा था। जिसके चलते गौरव की मौत हो गई थी। मृतक के पिता की ओर से नामजद रिपोर्ट में आरोपी राजेन्द्र, दिवाकर और कुलदीप बेकसूर हैं। शनिवार को बाबा कमलनाथ को गौरव की हत्या किए जाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। कमलनाथ ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसका भतीजा गौरव बहुत दिनों से शराब पीने का आदी था। आए दिन शराब के लिए पैसों को लेकर घर में कलह करता था। उसे काफी समझाया लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
पहले डंडों से पीटा और फिर मंदिर में लिटा दिया
बृहस्पतिवार की शाम 8 बजे गौरव अपने साथी दिवाकर के साथ शराब के नशे में मंदिर आया और उसके साथ गाली-गलौच करने लगा। इस पर गुस्से में आकर उसने गौरव को डंडे से पीट दिया। उसके साथ आए दिवाकर ने बचाना चाहा तो 2-4 डंडे उसे भी मारे। दिवाकर वहां से भाग गया तथा गौरव बेहोश होकर बरामदे में गिर गया। फिर बेहोशी की हालत में गौरव को शेरों वाली माता की मूर्ति के पास बने स्टोर में लिटा दिया। रात के करीब 10 बजे गौरव का छोटा भाई निक्की और परिवार का भतीजा अतुल मंदिर पर आए। जिनसे उसने गौरव के शरीर पर आई चोटों पर हल्दी व तेल मिलाकर लेप लगवाया। फिर उन दोनों को यह कहकर घर भेज दिया कि सुबह डॉक्टर को दिखवा देना, लेकिन सुबह तक गौरव की मौत हो चुकी थी। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह,वरिष्ठ उपनिरीक्षक आशीष तौमर , उपनिरीक्षक सोहन सिंह पुण्डीर,वरिष्ठ सिपाही अमित कुमार सिपाही नितिन कुमार व अमित कुमार आदि रहे।