फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ultrasound center running without doctor sealed

Bijnor News: बिना चिकित्सक चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील किया

Wed, 08 Jan 2025 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound center running without doctor sealed

विज्ञापन
बिजनौर। मंगलवार देर शाम एसडीएम चांदपुर विजय शंकर ने चांदपुर में बिना चिकित्सक चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया। सेंटर
चांदपुर में हल्दौर मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड केंद्र चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग में इसका पंजीकरण भी है लेकिन कुछ दिनों से अल्ट्रासाउंड सेंटर पर चिकित्सक नहीं था। इस पर संचालक ने अस्पताल के बाहर बोर्ड लगवा दिया कि चिकित्सक नहीं होने से अल्ट्रासाउंड नहीं किए जा रहे हैं। इसके बाद एसडीएम को सूचना मिली कि अस्पताल में बिना चिकित्सक ही मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया जा रहा है। जांच के दौरान अल्ट्रासाउंड होते मिला। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर एसडीएम ने अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से डिप्टी सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मौके पर रहे। एसडीएम विजय शंकर का कहना है कि अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया है। अभी रिपोर्ट तैयार नहीं हुई है। रिपोर्ट तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को भेजेंगे।

----
वर्जन::
बिना चिकित्सक अल्ट्रासाउंड किए जा रहे थे। इसलिए अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।....डॉ. कौशलेंद्र सिंह, सीएमओ, बिजनौर
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed