फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two women died due to fever, chaos in the family

Bijnor News: बुखार से दो महिलाओं की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 27 Oct 2023 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Two women died due to fever, chaos in the family
-ग्रामीणों ने लगाया समय से उपचार नहीं मिलने का आरोप
विज्ञापन

-90 लोगों की जिले में इस साल बुखार से हो चुकी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/धामपुर। जिले में बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। धामपुर और स्योहारा में बुखार से दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। परिजन डेंगू से मौत होने दावा कर रहे हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से मौत होने की पुष्टि नहीं की है।

जिले में इस साल बुखार से करीब 90 लोगों की मौत हो चुकी है। मगर, स्वास्थ्य विभाग वायरल बुखार से छह मौत होने का ही दावा कर रहा है। इसी बीच अब धामपुर की दिलशाद कॉलोनी निवासी जैबा (25) पत्नी शाहरुख की बुखार से मौत हो गई। शाहरुख ने बताया कि जैबा को तीन दिन पहले बुखार आया था। मुरादाबाद में उपचार के दौरान उसकी पत्नी की मौत हो गई। उधर, स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव लांबाखेड़ा निवासी पूनम शर्मा (40) पत्नी दिनेश शर्मा की बुधवार देर शाम बुखार से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार पूनम शर्मा का पिछले 11 दिन से मेरठ के एक निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा था।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बुखार का प्रकोप है। मगर, स्वास्थ्य विभाग मौन है। क्षेत्र के गांव चाकरपुर, सलावा, जगुपुरा, उमरी, पाडली, बसेड़ा खुर्द आदि गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की है। धामपुर पीएचसी प्रभारी डाॅ. बीके स्नेही का कहना है कि विभाग की ओर से प्रतिदिन स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में इस साल अभी तक डेंगू से किसी मौत नहीं हुई है। मृतकों के घर टीम भेजकर मौत का कारण पता किया जाएगा। डेंगू से मौत होने की अफवाह फैलाई जा रही हैं। - डॉ. विजय कुमार गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed