फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two teenagers riding a scooter died after colliding with a tractor-trolley.

Bijnor News: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत

Tue, 09 Dec 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 09 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers riding a scooter died after colliding with a tractor-trolley.
स्योहारा। सोमवार देर शाम स्योहारा क्षेत्र में सड़क हादसा हो गया। दवाई लेकर लौट रहे दो स्कूटी सवार किशोरों को गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों ने हायर सेंटर ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

रेहान (16) पुत्र उस्मान निवासी मोहल्ला कस्बा एवं फैज उर्फ गोलू (17) पुत्र अनीस उर्फ मुन्ना शेखान दवाई लेकर अफजलगढ़ से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे रामगंगा पुल के समीप पहुंचे, तभी स्योहारा की ओर से जा रही गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही सीओ अभय कुमार पांडेय और थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को गंभीर हालत में सीएचसी स्योहारा भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

लेकिन रास्ते में ही दोनों किशोरों की मौत हो गई। दुर्घटना की खबर से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ अभय कुमार पाण्डेय का कहना है कि पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है साथ ही आसपास के सीसीटीवी केमरों की फुटेज देखी जा रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed